1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: पत्नी का अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ तो पति ने खोद डाला 25 फुट गहरा कुआं

मप्र: पत्नी का अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ तो पति ने खोद डाला 25 फुट गहरा कुआं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2016 10:52 pm IST,  Updated : May 24, 2016 10:54 pm IST

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक पति अपनी पत्‍नी के अपमान से इतना आहत हुआ कि उन्‍होंने 25 फुट गहरा कुंआ खोद डाला और चर्चा का विषय बन गए है। दरअसल पत्नी का

well- India TV Hindi
well

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक पति अपनी पत्‍नी के अपमान से इतना आहत हुआ कि उन्‍होंने 25 फुट गहरा कुंआ खोद डाला और चर्चा का विषय बन गए है। दरअसल पत्नी का पर्यावरण प्रेम देख किसान चैन सिंह लोधी ने 25 फुट गहरा कुआं खोदने का कारनाम कर दिखाया है। लोगों ने जब उसकी पत्नी को पौधे सींचने के लिए हैंडपंप या कुएं से पानी नहीं भरने दिया, तब उसने कुआं खोदने की ठान ली।

दो माह का समय लगा और 25 फुट गहरा कुंआ खोद दिया

दो माह कठिन परिश्रम कर उसने पत्नी की खातिर कुआं खोद दिया। इस सूखे के समय में कुएं से निकले पानी से वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर पेड़ों की सिंचाई कर रहा है। पानी के मामले में यह दंपति अब आत्मनिर्भर हो गया है। यह कहानी है मध्य प्रदेश के सागर जिले की हंसुआ गांव की। यहां का चैन सिंह और उसकी पत्नी बिरमा ने अपने घर के आसपास कई पेड़ लगा रखे हैं। इन पेड़ों को वे नियमित रूप से सींचते आ रहे हैं। एक दिन बिरमा हैंडपंप पर पानी भरने गई तो वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उससे कहा कि ‘लोगों को तो पीने पानी नहीं मिल रहा और तुम पेड़ों में डालकर पानी बर्बाद कर रही हो?’

चैन सिंह की पत्नी को महिलाओं ने पौधों में पानी डालने से रोका

चैन सिंह बताता है कि पत्नी ने महिलाओं द्वारा कही बात उसे बताई, तभी उसने ठान लिया था कि अब वह अपनी मेहनत से कुआं खोदेगा। चैन सिंह के मुताबिक, उसने लगभग दो माह के श्रम से 15 फुट चौड़ा और 25 फुट गहरा कुआं खोद दिया है। इसके लिए उसने नीचे उतरने के लिए रस्सी में लकड़ियां फंसाकर सीढ़ी बनाई और सब्बल व अन्य औजारों के बल पर उसने यह कुआं खोदा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत