1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: महिला ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई, हालत गंभीर

मध्य प्रदेश: महिला ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई, हालत गंभीर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2018 04:59 pm IST,  Updated : May 10, 2018 04:59 pm IST

 मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के तरसमा गांव में एक महिला द्वारा अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाने का मामला सामने आया है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के तरसमा गांव में एक महिला द्वारा अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाने का मामला सामने आया है। पोरसा पुलिस के निरीक्षक अतुल सिंह ने बताया, ‘‘यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर तरसमा गांव निवासी दुर्गा भक्त गुड्डी तोमर (45) ने कल पूजा-पाठ के बाद अपने गांव के बिजासेन माता मंदिर में अपनी जीभ काटकर माता पर चढ़ा दी।’’ 

उन्होंने कहा गुड्डी मां बीजासेन मंदिर पर रोजाना पूजा अर्चना करती थी। कल दोपहर करीब एक बजे वह मंदिर गई थी वहां उसने अपनी जीभ काटकर मंदिर में मां के चरणों में रख दी। 

सिंह ने बताया कि जीभ काटने के बाद महिला भक्त बुरी तरह लहुलुहान होकर बेहोशी की हालत में वहीं गिर पड़ी। उन्होंने कहा कि मंदिर के आस-पास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे मुरैना जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत