1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: वर्ली बना अमीरों का नया बसेरा

मुंबई: वर्ली बना अमीरों का नया बसेरा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2016 11:30 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 11:30 pm IST

दक्षिण मुंबई में वर्ली अति धनाढ्य एवं प्रतिष्ठित लोगों के लिए नया ठिकाना बनता जा रहा है, जिसमें विराट कोहली, अक्षय कुमार और प्रमुख व्यवसायी अजय पीरामल जैसे अति धनी लोगों ने संपत्ति खरीदी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

worli city- India TV Hindi
worli city

मुंबई: दक्षिण मुंबई में वर्ली अति धनाढ्य एवं प्रतिष्ठित लोगों के लिए नया ठिकाना बनता जा रहा है, जिसमें विराट कोहली, अक्षय कुमार और प्रमुख व्यवसायी अजय पीरामल जैसे अति धनी लोगों ने संपत्ति खरीदी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

प्रॉपर्टी कंस्लटेन्ट JLL इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार विगत दो तीन वर्षो में वर्ली में 20 करोड़ रूपये से 65 करोड़ रुपये के बड़े सौदे हुए हैं।

जेएलएल इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक आशुतोष लिमये ने कहा, मुंबई के अति धनी और सुप्रसिद्ध व्यक्तियों के लिए वर्ली नया आलीशान ठिकाना बन गया है।

इस वर्ष के आरंभ में भारत के टेस्ट क्रिकेट के कप्तान कोहली ने ओंकार 1973 परियोजना में 34 करोड़ रुपये में लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा। उनके साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने पिछले वर्ष आहुजा टावर्स में 30 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी। उनके पहले इस क्षेत्र में युवराज सिंह ने 64 करोड़ रुपये में घर खरीदा था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में संपत्ति खरीदने वाले बड़े लोगों में बाबासाहेब कल्याणी (भारत फोर्ज के चेयरमैन), रिजवान कोइटा (सिटीयस टेक के सीईओ), के अलावा नंदन नीलेकनी, नारायण मूर्ति, अजय पीरामल, सिद्धार्थ योग और अनिल अग्रवाल (स्टरलाईट ग्रुप) शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन शख्सियतों ने या तो वर्ली में निवेश किया है अथवा वहां रहने चले गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण मुंबई आवासीय समूह के बाद इस क्षेत्र ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत