1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्कूल वैन के ड्राइवर की लापरवाही, बाल-बाल बची 13 बच्चियां

स्कूल वैन के ड्राइवर की लापरवाही, बाल-बाल बची 13 बच्चियां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2016 06:47 pm IST,  Updated : Jul 29, 2016 06:49 pm IST

एक बार फिर स्कूल वैन के ड्राइवर ने गलत तरीके से गाड़ी चलाते हुए बच्चों की जान को जोखिम में डाल दिया। सिरसा में एक स्कूल वैन की टक्कर कार से हो गई, हादसे की पूरी तस्वीर वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

van- India TV Hindi
van

नई दिल्ली: एक बार फिर स्कूल वैन के ड्राइवर ने गलत तरीके से गाड़ी चलाते हुए बच्चों की जान को जोखिम में डाल दिया। सिरसा में एक स्कूल वैन की टक्कर कार से हो गई, हादसे की पूरी तस्वीर वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसी हफ्ते भदोही में ड्राइवर की गलती से कई बच्चों की जान चली गई थी और अब सिरसा से बेहद डरानेवाली तस्वीर सामने आई है।

ये भी पढ़े-

सड़क पर बाईं ओर तेज से मुड़ी स्कूल वैन। सड़क से पूरी तरह नीचे उतरी और फिर उसी रफ्तार में स्कूल वैन के ड्राइवर ने यू टर्न लेने के लिए स्टेयरिंग घुमा दी। पीछे से आ रही कार के ड्राइवर को स्कूल वैन के अचानक सामने आ जाने की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी और कार स्कूल वैन से टकरा गई।

स्कूल वैन कार की जोरदार टक्कर से पलट गई और स्कूल वैन से कुछ लोग सड़क पर नीचे गिर गए ये तस्वीरें इतनी डरावनी है कि हम आपको हादसे के फौरन बाद की इन तस्वीरों को दिखा नहीं सकते।

ऐसे हुआ हादसा

जरा देखिए हम अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूल तक भेजने के लिए छोटे छोटे स्कूल वैन को हायर करते हैं और घर में ड्राइवर के भरोसे बेफिक्र रहते हैं वैसे वैन के ड्राइवर जल्दबाजी में किस तरह बच्चों की जान जोखिम में डाल देते हैं।

स्कूल वैन को बीच सड़क पर यू टर्न लेना था यही वजह है कि ड्राइवर ने वैन को मोड़ने के लिए पहले सड़क की बाई तरफ गया। बाई तरफ जा रही इस स्कूल वैन को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे वो सड़क के किनारे ब्रेक लगानेवाला है लेकिन वैन रोकने के बजाए स्कूल का ड्राइवर उसी रफ्तार से बीच सड़क पर गाड़ी घुमा देता है।

इस दौरान ना तो वैन का इंडीकेटर ऑन था ना ही ड्राइव हाथ से दाहिने मुड़ने या यू टर्न का इशारा किया और ना ही ड्राइवर ने बाई तरफ वैन उतारने के बाद वैन रोककर पीछे देखा। गाड़ी चलानेवाले लोग इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि स्कूल वैन के ड्राइवर ने कितनी बड़ी गलती की और बच्चों की जिंदगी को जोखिम में डाल दिया। कार की स्पीड भी तेज थी लेकिन खाली सड़क पर कार ड्राइवर को जरा भी उम्मीद नहीं थी कि स्कूल वैन इतनी रफ्तार से अचानक सड़क के बिल्कुल किनारे से बीच सड़क पर मुड़ जाएगी।

ये हादसा हुआ सिरसा के गांव गोबिंदपुरा के स्टेट हाईवे पर। कूली वैन में छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक की 13 छात्राएं और ड्राइव कंडक्टर सवार थे जबकि कार दो महिलाओं समेत पांच लोग सवार थे।

इस हादसे में दो छात्राएं और कंडक्टर हादसे के वक्त वैन से बाहर गिर गए जिनकी हालत गंभीर है जबकि 13 छात्राओं समेत 20 लोग जख्मी हो गए ।

हादसे में वैन गाड़ी को भी जबरदस्त नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद कार वहीं रुक गई और कार अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया। कार में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं।

स्कूल वैन शाह सतनाम गर्ल्स हाई स्कूल की थी। छुट्टी के बाद स्कूल वैन का ड्राइवर छात्राओं को घर छोड़ने जा रहा था। हादसे के वक्त स्कूल वैन को यू टर्न लेकर एक गली में मुड़ना था जहां ड्राइवर ने रफ्तार के साथ स्कूल वैन को मोड़ दिया ।

इसी तरह भदोही में ड्राइवर की लापरवाही से कई बच्चों की जान
इसी हफ्ते भदोही में स्कूल वैन के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। भदोही में ईयर फोन लगाकर गाने सुनने में मस्त ड्राइवर ने रेलवे पर ट्रैक पार करने की कोशिश की थी और स्कूल वैन की ट्रेन से जबरदस्त टक्कर हुई थी ।

भदोही के स्कूल वैन को लोगों ने आग के हवाले किया था लेकिन सिरसा में हादसे के बाद स्कूल वैन के इंजन में आग लग गई लेकिन लोगों की मुस्तैदी की वजह से आग बुझा ली गई।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत