1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जोधपुर: 21 जून को 3000 BSF कर्मियों के साथ योग करेंगे रामदेव

जोधपुर: 21 जून को 3000 BSF कर्मियों के साथ योग करेंगे रामदेव

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2016 03:45 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 03:46 pm IST

जोधपुर: योग गुरु बाबा रामदेव जोधपुर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए 3000 से अधिक बीएसएफ जवानों के साथ एक जन सत्र करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्वामी रामदेव सीमाई नगर

baba ramdev- India TV Hindi
baba ramdev

जोधपुर: योग गुरु बाबा रामदेव जोधपुर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए 3000 से अधिक बीएसएफ जवानों के साथ एक जन सत्र करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्वामी रामदेव सीमाई नगर में सीमा सुरक्षा बल शिविर में तड़के योग सत्र करेंगे जिसमें अद्धसैनिक बल के 3000 से अधिक सैनिक और अन्य लोग भाग लेंगे।

जोधपुर में राजस्थान के तहत आने वाली भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा के कर्मी बड़ी संख्या में तैनात हैं।

यह आयोजन सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए किये जा रहे व्यापक कायक्रमों के तहत किया जा रहा है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे विभिन्न केन्द्रीय अद्धसैनिक बलों के करीब 30 हजार कर्मी इस दिन देश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत