1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'ऑपरेशन गोहत्या' के बाद एक्शन में योगी सरकार, मीट कारोबारी के घर रेड

'ऑपरेशन गोहत्या' के बाद एक्शन में योगी सरकार, मीट कारोबारी के घर रेड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2017 08:17 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 08:29 pm IST

इंडिया टीवी पर 'ऑपरेशन गोहत्या' के प्रसारण के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई है। पुलिस ने 'ऑपरेशन गोहत्या' में फंसे मीट कारोबारी के घर पर छापे मारे।

Breaking- India TV Hindi
Breaking

नई दिल्ली: इंडिया टीवी पर 'ऑपरेशन गोहत्या' के प्रसारण के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई है। पुलिस ने 'ऑपरेशन गोहत्या' में फंसे मीट कारोबारी के घर पर छापे मारे। हालांकि छापे के दौरान लियाकत अली का घर बंद मिला। पुलिस ने लियाकत अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि इंडिया टीवी के अंडरकवर रिपोर्टर्स द्वारा किए गए एक खास स्टिंग ऑपरेशन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख लाइसेंस प्राप्त मांस निर्यातक, खाड़ी के देशों में भैंस के मांस के साथ गोमांस की आपूर्ति के लिए सहमति जताते हुए कैमरे पर पकड़े गए। 

इस स्टिंग का प्रसारण इंडिया टीवी चैनल पर होने के बाद प्रशासनिक अमलों में खलबली मच गई। स्टिंग में दिख रहे दोनों मीट कारोबारी के घर पर छापे की कार्रवाई की गई लेकिन दोनों कारोबारी घर पर नहीं मिले। 

ये भी पढ़ें

ऑपरेशन गोहत्या: India TV के कैमरे पर गाय के कातिलों का कबूलनामा

योगी इफेक्ट: हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने रोज आ रहे 5000 लोग
टूटा सब्र का बांध, मायावती के खिलाफ उठने लगे बगावत के सुर
मेरी हार की वजह EVM नहीं, अपनों का सहयोग न मिलना है: अपर्णा यादव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत