1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 3 घायल

VIDEO: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 3 घायल

 Published : Sep 12, 2024 03:55 pm IST,  Updated : Sep 12, 2024 07:11 pm IST

कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

Road Accident- India TV Hindi
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा Image Source : PTI

मुजफ्फरनगर:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। फिलहाल अधिकारी इस हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार के पखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी कोतवाली इलाके में नेशनल हाईवे 58 पर हुआ। यहां सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में अर्टिगा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हालांकि हादसा इतना भीषण था कि क्षतिग्रस्त कार से पीड़ितों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि हादसे में हताहत लोग अलीगढ़ के रहनेवाले हैं। वे लोग घूमने के लिए उत्तराखंड के औली जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत