1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Alert: इन राज्यों में बहुत भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

IMD Alert: इन राज्यों में बहुत भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

 Published : Dec 05, 2022 03:27 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 05:06 pm IST

दिसंबर के तीसरे हफ्ते से दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है। IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फ पड़ने से राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

IMD Alert- India TV Hindi
IMD Alert Image Source : PTI

IMD Alert: मैदानी इलाकों पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर दिखने लगी है। बर्फबारी की वजह से उत्तर और मध्य भारत में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया है कि जहां उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेजी हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Related Stories

तमिलनाडु-पुडुचेरी में होगी भारी से बहुत भारी वर्षा 

मौसम विभाग के मुताबिक 7 दिसंबर की आधी रात से उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण तट आंध्र प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है। 8 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी वर्षा और दक्षिण आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश के बढ़ने की संभावना है। इसके बारे में मौसम विभाग ने एक अलर्ट भी जारी किया है।

IMD के मुताबिक देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। देश के मध्य और आसपास के पूर्वी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों अगले 2-3 दिनों में सुबह के समय में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन राज्यों में गिरेगा पारा
स्काइमेट के मुताबिक, दिसंबर के तीसरे हफ्ते से दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है। IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फ पड़ने से राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

शीतलहर का हो सकता है आगमन
दिल्ली-एनसीआर में अगले एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सिसय के आसपास रहेगा। रात के समय इस दौरान ठंड में और इजाफा होगा, जबकि दिन में तेज धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर के मध्य तक शीतलहर का आगमन हो सकता है। इसके साथ ही इस साल ठंड अपने कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत