1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेपी नड्डा की राजनीति में आने की क्या है कहानी,'आप की अदालत' शो में बीजेपी अध्यक्ष ने बताई

जेपी नड्डा की राजनीति में आने की क्या है कहानी,'आप की अदालत' शो में बीजेपी अध्यक्ष ने बताई

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Jan 14, 2023 10:22 pm IST,  Updated : Jan 14, 2023 11:19 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने राजनीति में कैसे आए, इस संबंध में सवाल पूछा। इस पर जेपी नड्डा ने बताया कि कैसे वे राजनीति में आए, जबकि उनके परिवार का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था।

आप की अदालत' शो में बीजेपी अध्यक्ष- India TV Hindi
आप की अदालत' शो में बीजेपी अध्यक्ष Image Source : INDIA TV

देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड के दूसरे मेहमान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों के बेबाक जवाब दिए। उनसे पहला सवाल पूछा गया कि जब परिवार में सभी दूसरे फील्ड में हैं, तो आप राजनीति में कैसे आ गए। 

इस पर उन्होंने अपने जवाब में कहा कि जेपी के आंदोलन ने मुझे काफी प्रभावित किया। इमरजेंसी का सपोर्ट न करने पर मेरे पिता को हटाने का काम किया गया। रजतजी ने जेपी नड्डा से पूछा कि आप आईएएस, आईपीएस भी बन सकते थे। इस पर उन्होंने अपने जवाब में कहा कि 'मैंने घर के अहम राजनीतिक मसलों को घर की टेबल पर परिवार के संग डिस्कस किया। मुझे राजनीति में आने के लिए परिवार का सपोर्ट मिला।'

रजतजी ने उनसे पूछा कि आप राजनीति को परिवार में ले आए, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं राजनीति को परिवार में नहीं लाया, केवल मैं राजनीति में आया। उन्होंने बताया कि राजनीति में काम करने के कारण राजनीतिक परिवार से ही मेरा वैवाहिक संबंध जुड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत