1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. झारखंड: मुख्यमंत्री की कुर्सी जाते ही रघुबर दास पर दर्ज हुई FIR, ये है मामला

झारखंड: मुख्यमंत्री की कुर्सी जाते ही रघुबर दास पर दर्ज हुई FIR, ये है मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2019 10:20 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 10:20 am IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की जाति को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Raghubar Das- India TV Hindi
Raghubar Das

जामताड़ा। झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी खोते ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की जाति को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार ने बताया कि सोरेन द्वारा 19 दिसंबर को दर्ज शिकायत के आधार पर उप-संभागीय पुलिस अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने मामले में प्रारंभिक जांच की और फिर मिहिजाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। एसपी के अनुसार, सोरेन ने दुमका थाने में दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर जामताड़ा में एक चुनावी सभा में उनकी जाति पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया था। 

सोरेन ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘उनके शब्दों से मेरी भावनाएं और सम्मान आहत हुआ। क्या आदिवासी परिवार में जन्म लेना अपराध है?’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत