1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने AAP से इस्तीफा देने का किया ऐलान, निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने AAP से इस्तीफा देने का किया ऐलान, निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2019 05:37 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 05:37 pm IST

चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला जनसभा के जरिए क्षेत्र के लोगों की राय लेने के बाद किया।

Alka Lamba- India TV Hindi
Alka Lamba

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) की नाराज विधायक अलका लांबा ने रविवार कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगी।

चांदनी चौक से विधायक लांबा कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला जनसभा के जरिए क्षेत्र के लोगों की राय लेने के बाद किया। लांबा ने बताया कि वह जल्द पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगी, लेकिन विधायक के तौर पर कार्य करना जारी रखेंगी।

लांबा ने गुरुवार को भाषा से कहा था कि कई मौकों पर पार्टी ने उनका अपमान किया। इस पर आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कर रही हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत