1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 75 के हुए नवीन पटनायक, कोविंद, नायडू, मोदी ने दी जन्मदिन पर बधाई

75 के हुए नवीन पटनायक, कोविंद, नायडू, मोदी ने दी जन्मदिन पर बधाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2020 04:05 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 04:05 pm IST

ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के 75 साल में प्रवेश करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर नवीन पटनायक को जन्मदिन की शुभकामना देने के साथ ही स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है। पटनायक 75 वर्ष के हो गए।

Kovind, Naidu and PM Modi greet Odisha CM Naveen Patnaik on his 75th birthday- India TV Hindi
Kovind, Naidu and PM Modi greet Odisha CM Naveen Patnaik on his 75th birthday Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के 75 साल में प्रवेश करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर नवीन पटनायक को जन्मदिन की शुभकामना देने के साथ ही स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है। पटनायक 75 वर्ष के हो गए। बता दें कि प्रदेश एवं देश में फैली कोरोना महामारी के कारण नवीन पटनायक ने आज अपना 75वां जन्‍मदिन नहीं मनाया।

Related Stories

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर पटनायक को फोन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भी बीजद अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ 

पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह कोविड-19 संकट को देखते हुए इस साल किसी समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों को सलाह दी थी कि वे उनके जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करें। विभिन्न दलों के नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पटनायक को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। 

इन नेताओं में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान शामिल थे। वहीं त्रिपुरा, नगालैंड और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने भी पटनायक के स्वस्थ एवं लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की। कलाकार सुदर्शन पटनायक ने मुख्यमंत्री पटनायक को बधाई देने के लिए रेत पर उनकी आकृति बनायी। 

इससे पहले भी पटनायक कई बार अपने जन्मदिन समारोहों में शामिल नहीं हुए हैं। पटनायक पिछले वर्ष भी समारोहों में शामिल नहीं हुए थे जब राज्य में चक्रवात ‘फोनी’ आया था। पटनायक अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के निधन के बाद 1997 में राजनीति में आये थे। उन्होंने 2000 में ओडिशा की सत्ता संभाली थी और उसके बाद से मुख्यमंत्री के पद पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत