1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाह ने ममता और पटनायक से बात की, महाचक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने में हर सहायता का आश्वासन दिया

शाह ने ममता और पटनायक से बात की, महाचक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने में हर सहायता का आश्वासन दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : May 19, 2020 01:22 pm IST,  Updated : May 19, 2020 01:22 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात की और उन्हें महाचक्रवात ‘अम्फान’ से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Cyclone Amphan: Amit Shah speaks to Mamata Banerjee, Navin Patnaik- India TV Hindi
Cyclone Amphan: Amit Shah speaks to Mamata Banerjee, Navin Patnaik Image Source : PTI

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात की और उन्हें महाचक्रवात ‘अम्फान’ से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बनर्जी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में शाह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का जायजा लिया, जहां बुधवार को चक्रवात के पहुंचने की आशंका है।

Related Stories

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पटनायक के साथ फोन पर अपनी बातचीत में शाह ने ओडिशा में स्थिति की समीक्षा की और उन्हें इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार से तमाम आवश्यक सहायता देने का आश्वासन दिया।

‘अम्फान’ सोमवार को महाचक्रवात में बदल गया। दो दशक में बंगाल की खाड़ी में यह ऐसा दूसरा प्रचंड चक्रवाती तूफान है। चक्रवात के 20 मई को पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की आशंका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गृह मंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चक्रवात से प्रभावित होने वाले राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत