1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पर्रिकर गोवा पहुंचे, पेश कर सकते हैं बजट

पर्रिकर गोवा पहुंचे, पेश कर सकते हैं बजट

 Reported By: IANS
 Published : Feb 22, 2018 02:59 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 02:59 pm IST

गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं को बताया कि पर्रिकर पूर्वान्ह लगभग 11.40 बजे गोवा के दाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे और वहां से अपने आवास की ओर रवाना हो गए।

Manohar-Parrikar-Out-Of-Hospital-May-Present-Goa-Budget- India TV Hindi
पर्रिकर गोवा पहुंचे, पेश कर सकते हैं बजट

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुरुवार को पणजी पहुंच गए। वह अग्नाशय संबंधी बीमारी की वजह से 15 फरवरी से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे।

गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं को बताया कि पर्रिकर पूर्वान्ह लगभग 11.40 बजे गोवा के दाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे और वहां से अपने आवास की ओर रवाना हो गए।

लोबो ने कहा, "भगवान ने सबकी प्रार्थनाएं सुन लीं। वह फिलहाल घर पर हैं। उनकी इच्छाशक्ति मजबूत हैं इसलिए वह आज बजट पेश कर सकते हैं।"

पर्रिकर दोपहर लगभग दो बजे विधानसभा पहुंच सकते हैं, जहां वह बजट पेश कर सकते हैं और सदन को संबोधित कर सकते हैं।

पर्रिकर को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था कि वह अग्नाशय संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत