1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संसद में मॉनसून सत्र आज से, 'तूफान' उठने के संकेत

संसद में मॉनसून सत्र आज से, 'तूफान' उठने के संकेत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 21, 2015 07:48 am IST,  Updated : Jul 21, 2015 07:58 am IST

नई दिल्ली: आज से शुरु हो रहे मॉनसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष का टकराव तय नजर आ रहा है क्योंकि कल बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में ललित मोदी और व्यापम घोटाले से जुडे

संसद में बयान देना चाहती हैं विदेशमंत्री सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी को ब्रिटेन से पुर्तगाल अपनी पत्नी का इलाज करवाने जाने के लिए ट्रैवल पेपर्स हासिल करने के लिए मदद देने का आरोप है, लेकिन संसद का मॉनसून सत्र शुरु होने से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के मुताबिक सुषमा इस मसले पर संसद में वक्तव्य देना चाहती है। कॉग्रेंस पार्टी सुषमा स्वराज पर लगातार एक भगोड़े की मदद करने का आरोप लगाती रही है और इसके लिए विदेश मंत्री का इस्तीफ़ा मांग रही है। कांग्रेस के अनुसार सुषमा ने ललित मोदी की बिट्रेन से बाहर यात्रा करने में मदद तब की थी जब भारत में उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत