1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने इमाम राशिदी, यशपाल सक्सेना की सराहना की

राहुल गांधी ने इमाम राशिदी, यशपाल सक्सेना की सराहना की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2018 09:57 pm IST,  Updated : Mar 31, 2018 09:57 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा में अपने पुत्र की कुर्बानी देने के बाद भी शांति की अपील करने वाले आसनसोल के इमाम राशिदी और दिल्ली के यशपाल सक्सेना की सराहना की है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा में अपने पुत्र की कुर्बानी देने के बाद भी शांति की अपील करने वाले आसनसोल के इमाम राशिदी और दिल्ली के यशपाल सक्सेना की सराहना की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की विचारधारा को जीतने नहीं देगी।राहुल ने कहा, "नफरत और सांप्रदायिकता के चलते अपने पुत्र को खोने के बाद यशपाल सक्सेना और इमाम राशिदी ने दिखाया है कि भारत में प्यार हमेशा नफरत को हराएगा।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस की नीव करुणा और आपसी भाईचारा है। हम भाजपा/आरएसएस द्वारा फैलाई गई विचारधारा को जीतने नहीं देंगे।"यशपाल सक्सेना के बेटे अंकित सक्सेना की एक फरवरी को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने हत्या कर दी थी।दिल्ली पुलिस के अनुसार, अंकित की प्रेमिका के परिजन उसके दूसरे समुदाय का होने की वजह से दोनों के संबंधों के खिलाफ थे और दोनों को संबंध समाप्त करने के लिए भी कहा था।

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस के दौरान आसनसोल की मस्जिद के इमाम मौलाना इमदादुल राशिदी का 16 वर्षीय बेटा हिंसा की चपेट में आकर मारा गया था। दोनों दिवंगतों के पिता ने शांति की अपील की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत