1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कश्मीर पर आज गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक, अमित शाह करेंगे सरपंचों-अधिकारियों के साथ विकास प्लान पर मंथन

कश्मीर पर आज गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक, अमित शाह करेंगे सरपंचों-अधिकारियों के साथ विकास प्लान पर मंथन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2019 12:00 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 12:00 pm IST

बैठक में गृह मंत्रालय के आला अधिकारी और कश्मीर डिविजनल कमिश्नर सहित अन्य नुमाइंदे शामिल होंगे। बैठक में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि कैसे विकास की राशि सरपंचों तक पहुंचे और यह पैसा गांव की असल समस्या तक पहुंचे।

कश्मीर पर आज गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक, अमित शाह करेंगे सरपंचों-अधिकारियों के साथ विकास प्लान पर मंथ- India TV Hindi
कश्मीर पर आज गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक, अमित शाह करेंगे सरपंचों-अधिकारियों के साथ विकास प्लान पर मंथन

नई दिल्ली: कश्मीर पर आज गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक हो रही है। अमित शाह गृह मंत्रालय के आला अफसरों के साथ बैठक करेंगे। खास बात ये है कि इस बैठक में कश्मीर से आए 22 सरपंच भी शामिल होंगे। सरपंचों के साथ शाह कश्मीर के विकास प्लान पर मंथन करेंगे। गौरतलब है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे आज 30 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में शाह की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

Related Stories

बैठक में गृह मंत्रालय के आला अधिकारी और कश्मीर डिविजनल कमिश्नर सहित अन्य नुमाइंदे शामिल होंगे। बैठक में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि कैसे विकास की राशि सरपंचों तक पहुंचे और यह पैसा गांव की असल समस्या तक पहुंचे।

इसके अलावा अन्य कई कदमों पर विचार किया जाएगा जिसमें कश्मीर के गांव के सरपंच को गांव के विकास का सीधा भागीदार बनाने की रणनीति पर काम किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत