1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संसद सदस्यता रद्द होने पर बोले राहुल- मेरा नाम सावरकर नहीं गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता

संसद सदस्यता रद्द होने पर बोले राहुल- मेरा नाम सावरकर नहीं गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Swayam Prakash
 Published : Mar 25, 2023 01:00 pm IST,  Updated : Mar 25, 2023 01:48 pm IST

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर देश भर में ज़बरदस्त सियासी घमासान मचा हुआ है। राहुल को लेकर दिल्ली से मुंबई तक हंगामा जारी है। इस बीच आज राहुल गांधी अपनी सदस्यता और अयोग्यता को लेकर मीडिया के सामने आए हैं।

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी- India TV Hindi
कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी Image Source : PTI

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर देश भर में ज़बरदस्त सियासी घमासान मचा हुआ है। राहुल को लेकर दिल्ली से मुंबई तक हंगामा जारी है। इस बीच आज राहुल गांधी अपनी सदस्यता और अयोग्यता को लेकर मीडिया के सामने आए हैं। राहुल गांधी अपनी सज़ा और संसद से अयोग्य किए जाने पर बोले कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। अडाणी जी की शेल कंपनियां हैं। उसमें 20 हजार करोड़ रुपया किसी ने निवेश किया। ये 20 हजार रुपये किसके हैं। मैंने ये सवाल पूछा था। राहुल ने कहा कि अडानी की कंपनियों में चीन का पैसा है। 

"अडानी और मोदी का रिश्ता नया नहीं, बहुत पुराना"

राहुल गांधी ने कहा कि अडानी और मोदी का रिश्ता नया नहीं है, ये बहुत पुराना है। जब मोदी गुजरात के सीएम बने थे, तबी से रिश्ता है। मैंने संसद में सबूत दिए, अडानी और PM मोदी के रिश्ते के बारे में बोला। अडानी को नियमों में बदलाव करके एयरपोर्ट दिए गए, इसपर मैंने संसद में बात की। राहुल ने कहा कि मेरे बारे में मंत्रियों ने संसद में झूठ बोला। आरोप लगाया गया कि मैंने विदेशी ताकतों से मदद मांगी। राहुल ने कहा कि विदेश से कोई मदद नहीं मांगी। मैंने स्पीकर को प्वाइंट टू प्वाइंट जवाब दिया था। मेरे भाषण का हिस्सा हटाया गया। 

"स्पीकर ने मुझे बोलने क्यों नहीं दिया"
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडानी का नरेंद्र मोदी से क्या रिश्ता है? इन लोगों से मुझे डर नहीं लगता। अगर इनको लगता है कि मेरी सदस्यता रद्द करके, डराकर, धमकाकर, जेल भेजकर मुझे बंद कर सकते हैं। मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा।" राहुल गांधी ने कहा कि स्पीकर ने मुझे बोलने क्यों नहीं दिया। मुझे धमकाकर ये चुप नहीं करा सकते। मैं किसी से डरता नहीं, देशहित में बोलता रहूंगा। मुझे अयोग्य करके मेरी आवाज नहीं बंद कर सकते। 

"ये OBC का नहीं, मोदी और अडानी के रिश्ते का मामला"
सूरत कोर्ट के फैसले के बाद संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं जनता के बीच रहूंगा, यही मेरा काम है। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की मेरी कोई भी स्पीच देख लीजिए, मैंने हमेशा कहा है कि सब समाज एक हैं। नफरत, हिंसा नहीं होनी चाहिए। ये OBC का मामला नहीं है, ये नरेंद्र मोदी और अडानी के रिश्ते का मामला है। भाजपा ध्यान को भटकाने का काम करती है, कभी OBC की बात करेगी, कभी विदेश की बात करेगी।

"मेरा नाम सावरकर नहीं है..."
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं संसद के अंदर हूं या बाहर हूं। मुझे अपनी तपस्या करनी है, मैं उसे करके दिखाऊंगा। मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड के साथ मेरा पारिवारिक रिश्ता है। मैं न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करता हूं। सरकार ने हमें लड़ने के लिए हथियार दे दिया है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मुझसे डरे हुए है, इसलिए मेरी सदस्यता गई। मुझे समर्थन करने वाले विपक्षी दलों का शुक्रिया। 

ये भी पढ़ें-

कांग्रेस को अखिलेश यादव ने दी नसीहत- BJP से मुकाबले के लिए अब क्षेत्रीय दलों को करो आगे

"अडानी सेवक ने जनसेवक की आवाज दबाने की साजिश की" प्रियंका का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत