1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से किसान और बेटी की मौत, बेटा घायल

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से किसान और बेटी की मौत, बेटा घायल

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2019 12:30 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 12:30 pm IST

बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक 66 वर्षीय किसान और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका बेटा घायल हो गया।

representational image- India TV Hindi
representational image Image Source : PTI REPRESENTATIVE

मुजफ्फरनगर: एक बार फिर उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार वाहन बना मौत का कारण। दरअसल, बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक 66 वर्षीय किसान और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका बेटा घायल हो गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने कहा कि यह घटना मंगलवार शाम शाहपुर इलाके के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान काकड़ा गांव के निवासी जिले सिंह और ज्योति रूप में हुई है। जिले सिंह के बेटे लाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है।    

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक घटना के बाद से गायब है। उन्होंने बताया कि काकड़ा गांव के निवासियों ने मुजफ्फरनगर-शाहपुर मार्ग को कई घंटों तक अवरुद्ध कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत