1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश सरकार का बजट जनता की आकांक्षाओं के साथ छलावा: मायावती

उत्तर प्रदेश सरकार का बजट जनता की आकांक्षाओं के साथ छलावा: मायावती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2020 02:13 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 02:13 pm IST

बसपा अध्यक्ष मायावती ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को जनता की अपेक्षाओं के साथ छलावा बताते हुये कहा है कि बजट में सरकार ने जो बड़े बड़े वादे और दावे किये हैं वे पूरी तरह से खोखले हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार का बजट जनता की आकांक्षाओं के साथ छलावा: मायावती- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश सरकार का बजट जनता की आकांक्षाओं के साथ छलावा: मायावती

नयी दिल्ली: बसपा अध्यक्ष मायावती ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को जनता की अपेक्षाओं के साथ छलावा बताते हुये कहा है कि बजट में सरकार ने जो बड़े बड़े वादे और दावे किये हैं वे पूरी तरह से खोखले हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश किया। 

Related Stories

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार का आज विधानसभा में पेश बजट जनता की आशाओं व आकांक्षाओं के साथ छलावा है। इस बजट से प्रदेश का विकास और यहां की 22 करोड़ जनता का हित एवं कल्याण संभव नहीं है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यही बुरा हाल इनके (योगी सरकार) पिछले बजटों का भी रहा है, जो जनहित एवं जनकल्याण के मामले में भाजपा की कमजोर इच्छाशक्ति का परिणाम है।’’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये मंगलवार को 5,12,860.72 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए इसमें 10,967.80 करोड़ रुपये की नयी योजनाओं का प्रावधान किया है। 

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुये कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार के आज के बजट में जो भी बड़े-बड़े दावे और वादे किए गए हैं, वे पिछले अनुभवों के आधार पर काफी खोखले व कागजी ही ज्यादा लगते हैं। केन्द्र की तरह उप्र की भाजपा सरकार ऐसे दावे एवं वादे क्यों करती है जो लोगों को आम तौर पर जमीनी हकीकत से दूर तथा विश्वास से परे लगते हैं?’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत