1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mango Production: आम खाने के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खबर! महंगा मिलेगा 'फलों का राजा', 70 फीसदी घटा प्रोडक्शन

Mango Production: आम खाने के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खबर! महंगा मिलेगा 'फलों का राजा', 70 फीसदी घटा प्रोडक्शन

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 29, 2022 02:49 pm IST,  Updated : May 29, 2022 02:49 pm IST

Mango Production: फरवरी और मार्च में भीषण गर्मी पड़ने की वजह से आम के बौर(फूल) का सही विकास नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से आम का प्रोडक्शन कम होने की संभावना है।   

Mango Production- India TV Hindi
Mango Production Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • आम का प्रोडक्शन 70 फीसदी तक घटा
  • दशहरी और अन्य किस्म के आम इस बार मिलेंगे महंगे
  • फरवरी और मार्च में भीषण गर्मी से पड़ा प्रोडक्शन पर असर

Mango Production: आम देश का सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। लेकिन यूपी में इस बार आम के शौकीनों को इसका स्वाद चखने के लिए ज्यादा रुपए खर्च करने होंगे। लखनवी दशहरी और अन्य किस्म के आम इस बार महंगे मिलेंगे क्योंकि मौसम की वजह से आम का प्रोडक्शन 70 फीसदी तक घट गया है।

दरअसल फरवरी और मार्च में भीषण गर्मी पड़ने की वजह से आम के बौर(फूल) का सही विकास नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से आम का प्रोडक्शन कम होने की संभावना है। 

इस बारे में मैंगो (Mango) ग्रोवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष इंसराम अली का बयान सामने आया है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि यूपी में हर साल आम का प्रोडक्शन 35 से 45 लाख मीट्रिक टन तक होता था, लेकिन इस बार 10-12 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा का प्रोडक्शन नहीं होगा। प्रोडक्शन कम होने की वजह से यूपी में आम महंगा हो जाएगा और ऊंचे दाम पर बिकेगा। 

आम पर मौसम की मार 

हर साल फरवरी और मार्च में आम (Mango) के पेड़ों पर बौर लगते हैं और ये 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान पर विकसित होते हैं। लेकिन इस बार मार्च में तापमान 40 के पार पहुंच गया, जिससे ये झुलस गए और आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

आम का प्रोडक्शन करने वाले लोगों का कहना है कि बीते मार्च में जैसी गर्मी पड़ी है, वैसी गर्मी कभी नहीं पड़ी है। इस वजह से आम के प्रोडक्शन पर काफी असर पड़ा है और व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत