1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. J&K: बारामूला जिले के सोपोर इलाके में विस्फोट, 4 लोगों की मौत

J&K: बारामूला जिले के सोपोर इलाके में विस्फोट, 4 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2024 03:42 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 04:19 pm IST

जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले में बड़ी घटना सामने आई है। सोपोर इलाके में विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई है।

baramulla blast- India TV Hindi
सोपोर इलाके में विस्फोट (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है। यह घटना उस समय हुई जब शेर कॉलोनी में एक स्क्रैप डीलर ट्रक से सामान उतार रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई है। वहीं इस धमाके में एक शख्स घायल भी हुआ है। 

कैसे हुआ धमाका?

सोमवार को सोपोर कस्बे में एक रहस्यमयी विस्फोट हो गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। धमाके में एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट बारामूला जिले के सोपोर कस्बे की शेर कॉलोनी में एक कबाड़ विक्रेता की दुकान के अंदर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय कुछ लोग ट्रक से कबाड़ उतार रहे थे। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान नजीर अहमद नादरू (40), आजिम अशरफ मीर (20), आदिल राशिद भट (23) और मोहम्मद अजहर (25) के रूप में हुई है। सभी पीड़ित शेर कॉलोनी के निवासी थे। अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 5 बच्चों समेत 8 की मौत

संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षा बलों ने शुरू की तलाश, जानें सर्च अभियान में क्या-क्या मिला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।