1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. "बीजेपी की मदद से न तो मंत्री रहे, न ही मुख्यमंत्री", NC-PDP पर बरसे गुलाम नबी आजाद

"बीजेपी की मदद से न तो मंत्री रहे, न ही मुख्यमंत्री", NC-PDP पर बरसे गुलाम नबी आजाद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 10, 2024 07:51 pm IST,  Updated : Mar 10, 2024 07:54 pm IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर हमला करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जो लोग हमें बी टीम कहते हैं, वे बीजेपी की ए टीम में भी मंत्री और मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

गुलाम नबी आजाद - India TV Hindi
गुलाम नबी आजाद Image Source : PTI

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद रविवार को एक बार फिर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें बी टीम कहते हैं, वे बीजेपी की ए टीम में भी मंत्री और मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद बीजेपी की मदद से न तो मंत्री रहे हैं और न ही मुख्यमंत्री, पार्टियां खुद को ए टीम या सुपर ए टीम कहती हैं?

क्या बोले गुलाम नबी आजाद?

गुलाम नबी आजाद शनिवार को श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हर पार्टी चाहे वह क्षेत्रीय हो या राष्ट्रीय सभी को जम्मू-कश्मीर में शासन करने का मौका मिला है। अब लोगों के लिए फैसला लेना बहुत आसान है। उन्हें समझना होगा कि किस पार्टी ने ईमानदारी से सेवा की है और किसने झूठ बोला है या उनका शोषण किया है। लोगों को तय करना है कि किस पार्टी के शासन में कितना काम हुआ है।"

विधानसभा चुनाव कराने की मांग

इससे पहले शनिवार को गुलाम नबी आजाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा का चुनाव कराया जाना चाहिए, क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश के लोग और लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सालों से विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि संसदीय चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होंगे।

ये भी पढ़ें-  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।