1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. AU JOBS 2020: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इन पदों के लिए निकली नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

AU JOBS 2020: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इन पदों के लिए निकली नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2020 04:32 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 04:32 pm IST

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ा मौका सामने आया है।

allahabad university 2020 - India TV Hindi
allahabad university 2020 

ALLAHABAD UNIVERSITY RECRUITMENT 2020: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। दरअसल इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने रिसोर्स पर्सन एवं टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक और योग्य हैं वे 14 फरवरी 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण:

  1. रिसोर्स पर्सन - 4 पद
  2. टेक्निकल असिस्टेंट - 2 पद

शैक्षणिक योग्यता:

  1.  रिसोर्स पर्सन- कम से कम 60% अंकों के साथ बीटेक (सीएसई) /एमएससी (सीएस) /एमसीए/एमटेक (सीएस).
  2.  टेक्निकल  असिस्टेंट  - कम से कम 55% अंकों के साथ पीजीडीसीए/बीसीए/बीएससी (सीएस) /बीटेक.(सीएसई) एमएससी (सीएस)/एमसीए.

कैसे करें आवेदन 

इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन मोड पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 14 फरवरी 2020 तक या उससे पहले ‘’इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी बिल्डिंग, साइंस फैकल्टी कैंपस, यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलाहाबाद’’ के पते पर पहुंच जाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन