1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. VIDEO: दोनों हाथ बचपन में कट गए, फिर भी खेलता है शानदार क्रिकेट

VIDEO: दोनों हाथ बचपन में कट गए, फिर भी खेलता है शानदार क्रिकेट

एक विकलांग होने का दर्द क्या होता है उसे वही समझ सकता है जो यह दर्द झेलता है। लेकिन वो कहते हैं कि जब खुदा हमसे कुछ छीनता है तो कुछ ऐसा दे देता है कि हम औरों के लिए मिसाल बन जाते हैं।

aamir
aamir
Written By: India TV News Desk
Published on: Mar 06, 2016 07:06 pm IST,  Updated on: Mar 06, 2016 07:06 pm IST

नई दिल्ली: एक विकलांग होने का दर्द क्या होता है उसे वही समझ सकता है जो यह दर्द झेलता है। लेकिन वो कहते हैं कि जब खुदा हमसे कुछ छीनता है तो कुछ ऐसा दे देता है कि हम औरों के लिए मिसाल बन जाते हैं। आमिर हुसैन नाम का एक शख्स आठ साल की उम्र में एक्सीडेंट का शिकार होता है और अपने दोनों हाथ खो देता है। दोनों हाथ खो देने के बाद समाज जिस तरह का व्यवहार करता है वो पीड़ा देने वाला है, लेकिन फिर भी आमिर हिम्मत नहीं हारते हैं। वो अपने पैशन को जीने के लिए क्रिकेट खेलना सीखते हैं। बिना दोनों हाथों के आमिर को क्रिकेट खेलता देख हर कोई हैरान रह जाता है। आप भी देखिए और इस जज्बे को सलाम कीजिए।  

क्या है वीडियो में: Barcroft TV नाम से यह वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है आप इसे एक बार जरूर देखें।

Advertisement