1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. VIDEO: ब्वॉयफ्रेंड को पाने के लिए महिला ने किया ऐसा काम, देख रह जाएंगे हैरान

VIDEO: ब्वॉयफ्रेंड को पाने के लिए महिला ने किया ऐसा काम, देख रह जाएंगे हैरान

पुरानी कहावत हैं कि प्यार और जंग में सबकुछ जायज है। इस बात को अर्जेंटीना की एल्डोराडो की रहने वाली एक महिला ने गंभीरता से ले लिया और ऐसा कुछ कर दिया कि सुनकर और देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

argentina
Argentina
Written By: India TV News Desk
Published on: Sep 20, 2016 09:12 am IST,  Updated on: Sep 20, 2016 09:12 am IST

पुरानी कहावत हैं कि प्यार और जंग में सबकुछ जायज है। इस बात को अर्जेंटीना की एल्डोराडो की रहने वाली एक महिला ने गंभीरता से ले लिया और ऐसा कुछ कर दिया कि सुनकर और देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को पाने के लिए बीच सड़क पर अपने कपड़े उतार दिए। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 साल की महिला ने बताया कि वह फैबिना सोसा नाम के एक शख्स से प्यार करती थी। अपने प्यार का इज़हार करने से पहले महिला कुर्सी पर बैठी और बाद में अपने कपड़े उतारने शुरू किए।

मिरर के मुताबिक महिला ने एक स्थानीय शख्स को बताया, ‘मैं फैबिन सोसा के लिए ऐसा कर रही हूं वो मेरा “अमर प्रेम” है। मैं उसे अपना पूरा स्नेह दिखाना चाहती हूं। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने बताया कि ब्वॉयफ्रेंड को पाने के लिए इस तरह के प्रदर्शन के अलावा उसके पास और कोई रास्ता नहीं था। महिला की इस हरकत पर पास से गुजरते हुए लोगों का ध्यान गया और कुछ ही समय में सन मार्टिन का ट्रैफिक रुक गया।

Advertisement