1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर्फ 7 दिन में छूमंतर हो जाएंगे स्ट्रेच मार्क, अपनाएं ये घरेलू उपाय

सिर्फ 7 दिन में छूमंतर हो जाएंगे स्ट्रेच मार्क, अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2017 02:21 pm IST,  Updated : Apr 09, 2017 02:54 pm IST

आंतरिक त्वचा इस खिंचाव को लंबे समय तक सह नहीं पाती और इसके अंदर का टिशू टूटता चला जाता है, जिससे त्वचा में स्ट्रैच मार्क्स बनते जाते हैं। स्ट्रैच मार्क्स से बचने के कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते है...

sugar
sugar

चीनी
चीनी स्ट्रैच मार्क्स हटाने का काफी कारगर उपाय है। इसके लिए 1 चम्मच चीनी में बादाम का तेल और नींबू के रस डालकर मिला लें। इसके बाद इसे मार्क्स में लगाए। ऐसा एक महीने तक करने में आपको असर दिखने लगेगा।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल सौंदर्य के साथ-साथ हेल्थ के लिए लाभकारी है वैसे ही यह स्ट्रैच मार्क्स के लिए भी लाभकारी है। इससे निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ काफी फायदेमंद है। यह आपको त्वचा की किसी भी प्रकार की बीमारी से बचाता है। इसके लिए एक कप एलोवेरा में दो चम्मच विटामिन ई का तेल का पेस्ट बनाएं औऱ इसे प्रभावित जगह में लगाए और सुखने दें। यह खुद ही सोख जाएगा। इसका इस्तेमाल रोज करने से जल्द ही आपको फायदा दिखेगा।

पानी
पानी में त्वचा को नमी देने और त्वचा के रोमछिद्रों को पोषण देने के कुदरती गुण होते हैं जिससे कि चेहरे की लचक बनी रहती है और स्ट्रैच मार्क्स नहीं होते। हर आधे घंटे में पानी पिएं। इससे आपको कभी स्ट्रैच मार्क्स नही पडेगे।  

कोकोआ मक्खन
शरीर के स्ट्रैच मार्क्स पर कोको मक्खन लगाने से दाग कम होते हैं। स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह में दिन में दो बार कोकोआ मक्खन से मसाज करें। ऐसा एक महीने करने से आपको फर्क खुद नजर आएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल