नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी ड्रेस की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही है। जी हां ऐश्वर्या ने एक डिनर पार्टी के दौरान एक पीले रंग का गाउन पहना था। लेकिन यह कोई मामूली गाउन नहीं था बल्कि इस गाउन के चर्चे सोशल मीडिया पर छा गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ पिछली रात मुकेश अंबानी की डिनर पार्टी में में पहुंची थी।
Related Stories
इस पार्टी में ऐश्वर्या एक खास रंग का गाउन पहनकर पहुंची थी औऱ आसपास का पूरा लाइमलाइट चुरा ले गई। वैसे ऐश्वर्या हमेशा ही अपने फैशन और स्टाइल से लोगों का दिल जीतती आ रही हैं। लेकिन इस बार उनकी खूबसूरत ड्रेस की खासियत थी उसकी कीमत।
ऐश्वर्या बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकों कई अन्य एक्ट्रेस भी फॉलो करती हैं लेकिन उनकी तरह सफल नहीं हो पाती हैं। पूर्व मिस इंडिया ऐश्वर्या राय जब भी घर से निकलती हैं तो हमेशा अपने आउटफिट्स के जरिए चौंका देती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।
ऐश्वर्या की ड्रेस डिजाइनर आस्था शर्मी ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर की हैं। पीले रंग का गाउन 'बॉलरूम गाउन' और 'कोट' का परफेक्ट मिश्रण है। इसमें ऐश्वर्या काफी खूबसूरत और स्टनिंग लग रही थीं। यह एलेक्सिस मैबिले के फॉल विंटर 2017-2018 के कलेक्शन का गाउन है। अगर आप भी उनकी तरह इस गाउन को पहनना चाहती हैं तो आपको अपनी जेब काफी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। ऐश्वर्या के इस गाउन की कीमत 4, 925 यूरो यानी कि लगभग 3.7 लाख रूपये हैं।