1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Monsoon Beauty Tips: इस मौसम में स्किन पर निकल रहे हैं लाल दाने तो ऐसे करें ठीक

Monsoon Beauty Tips: इस मौसम में स्किन पर निकल रहे हैं लाल दाने तो ऐसे करें ठीक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 29, 2018 12:36 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 12:41 pm IST

मॉनसून का आगमन हो चुका है। बारिश के मौसम में खुद का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस मौसम में हेल्थ के साथ-साथ स्किन और बाल की खास ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

skin problem
Image Source : PTIskin problem

 
ड्राई रहना बहुत जरूरी है
बरसात के मौसम में हम अक्सर गीले हो जाते हैं। ऐसे में इंफेक्शन का खतरा हमेशा बना रहता है। कोशि‍श कीजिए कि आपकी त्वचा ज्यादा देर तक गीली न रहे. वरना फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

बरसात की धूप से बचकर 
बरसात के बाद जब धूप होती है तो बहुत ही तीखी होती है। धूप में निकलना हो तो बिना सनस्क्रीन लगाए नहीं निकलें। सनस्क्रीन से त्वचा अल्ट्रा वायलेट किरणों से सुरक्षित रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल