1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में ज्वैलरी से ऐसे पाएं फैशनेबल लुक कि लोग रह जाएंगे दंग

सर्दियों में ज्वैलरी से ऐसे पाएं फैशनेबल लुक कि लोग रह जाएंगे दंग

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2018 10:54 am IST,  Updated : Jan 11, 2018 10:54 am IST

सर्दियों के मौसम में भी हर कोई फैशनेबल लुक चाहता है, इसलिए इस मौसम में चोकर के बजाय हीरे के छोटे कान के आभूषण और बड़ी अंगूठी पहनें। विशाल ज्वेल्स के सह-मालकि सौरभ माहेश्वरी और ज्यूलरी डिजाइनर रितिका भसीन गुप्ता ने इस सीजन में आभूषणों के चयन के संबंध

 Winter Jewelry- India TV Hindi
Winter Jewelry

नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में भी हर कोई फैशनेबल लुक चाहता है, इसलिए इस मौसम में चोकर के बजाय हीरे के छोटे कान के आभूषण और बड़ी अंगूठी पहनें। विशाल ज्वेल्स के सह-मालकि सौरभ माहेश्वरी और ज्यूलरी डिजाइनर रितिका भसीन गुप्ता ने इस सीजन में आभूषणों के चयन के संबंध में ये सुझाव दिए हैं।

सर्दियों जैसा कि लड़कियां खुद को ठंड से बचाने के लिए स्कार्फ या फर कॉलर पहनना पसंद करती हैं, तो चोकर पहनने से बचना चाहिए क्योंकि महिलाएं हीरे के छोटे जड़ाऊ कान के आभूषण पहन सकती हैं, जो सर्दियों के परिधानों के ऊपर जंचेंगे। अगर शादी के अलावा कोई और अवसर है तो महिलाओं को जितना हो सके, उतना सिंपल लुक अपनाना चाहिए।

सर्दियों में बड़ी चमकती अंगूठी चाहे वह फंकी हो या हीरा जड़ा हो, बेहद शानदार लगते हैं और आपको ग्लैमरस लुक भी देते हैं। सर्दियों में आम तौर पर महिलाएं कलाई पर घड़ी के अलावा कुछ और पहनने से बचती हैं। इस मौसम में चूड़ी या ब्रेसलेट पहनने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि ये पुलोवर या स्वेटर के स्लीव में फंस सकते हैं। 

सर्दियों में अपने कान को गर्माहट देने के लिए ज्यादातर महिलाएं बाल खुला रखना पसंद करती हैं और इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें खूबसूरत हेयर पिन, बैंड या स्टड का इस्तेमाल करना चाहिए, जो सर्दियों के परिधान के हिसाब से उन्हें बढ़िया लुक देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल