1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बहन के साथ ब्राइडल लुक में छा गईं बॉलीवुड की बार्बी कैटरीना कैफ, मिस मत करिए ये तस्वीरें

बहन के साथ ब्राइडल लुक में छा गईं बॉलीवुड की बार्बी कैटरीना कैफ, मिस मत करिए ये तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 12:41 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 01:42 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बार्बी कैटरीना कैफ ने अपनी ब्राइडल लुक वाली फोटो क्या शेयर की, देखते ही देखते वह सनसनी बन गई। इस फोटो को देखने के बाद कोई भी कैट का मुरीद हो जाएगा। आपको बताते चले कि ये कैट की लेटेस्ट फोटो है जिसमें कैट दुल्हन की तरह नजर आ रही

kaitrina kaif- India TV Hindi
kaitrina kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बार्बी कैटरीना कैफ ने अपनी ब्राइडल लुक वाली फोटो क्या शेयर की, देखते ही देखते वह सनसनी बन गई। इस फोटो को देखने के बाद कोई भी कैट का मुरीद हो जाएगा। आपको बताते चले कि ये कैट की लेटेस्ट फोटो है जिसमें कैट दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। और सबसे खास बात यह है कि इस फोटो में उनका साथ दे रही हैं उनकी बहन इसाबेल।

यह फोटो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें कैट एक दुल्हन के अवतार में है और दूसरी सबसे बड़ी चीज यह है कि इस फोटो में उनकी छोटी बहन इसाबेल भी उनके साथ नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में कैटरीना और उनकी बहन इसाबेल ब्राइडल लुक में दिखाई दे रही हैं। दोनों ने जाने माने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के डिजाइन किए हुए आउटफिट कैरी किए हैं। रॉयल लुक में दोनों बहनें कहर ढा रही हैं।

कैटरीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैगजीन के कवर फोटो को और एक INSIDE तस्वीर को शेयर किया है। ये फोटोशूट ब्राइड्स टुडे मैगजीन के लिए कराया है। आपको बता दें ऐसा पहली बार है जब दोनों बहनें साथ में किसी मैगजीन कवर पर नजर आईं हैं।

बता दें कि इसाबेल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह डांस आधारित फिल्म 'टाइम टू डांस' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म में वह सलमान खान के खास हीरो सूरज पंचोली के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म में इसाबेल और सूरज सालसा से लेकर पासो दोबले तक, कई इंटरनेशनल डांस फॉर्म्स को परफॉर्म करते दिखेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल