1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. नए कपड़े खरीदने के बाद जरुर करें ये काम, नहीं तो पड़ जाएगे लेने के देने

नए कपड़े खरीदने के बाद जरुर करें ये काम, नहीं तो पड़ जाएगे लेने के देने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2018 04:55 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 04:55 pm IST

नए कपड़े लाने के बाद सबसे पहले उसे धुले इसके बाद ही पहने। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

New Cloths- India TV Hindi
New Cloths

हेल्थ डेस्क: हम नए कपड़े के खरीदने के बाद कई लोग तुरंत उसे ट्राई करते है या फिर उसे पहनकर भी फंक्शन या फिर ऑफिस चले जाते हैं, लेकिन आप जानते हैं यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए नए कपड़े लाने के बाद सबसे पहले उसे धुले इसके बाद ही पहने। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हम नए कपड़े लाकर इतना ज्यादा उत्साहित हो जाते है कि यह भूल जाते है कि कपड़े बनाने में कई केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि आपके लिए और आपके परिवार के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे आपको स्किन इंफेक्शन हो सकता है।

स्किन इंफेक्शन होने का कारण

  • आप सोचते है कि कपड़े बनने के बाद धुलाई होती है तो आपको बता दूं कि सिर्फ उसमें चमक बनाने के लिए की जाती है।
  • कपड़े बनाने में कई केमिकल्स इस्तेमाल किए जाते है। जो कि आपको स्किन संबंधी समस्या दे सकता है।
  • शोरुम आने पहले कपड़े कई प्रतिक्रियाओं से होकर गुजरते है। जिसमें गदंगी ज्यादा होती है। जिससे इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है।
  • आज जिस कपड़े को ट्राई कर रहे है आपसे पहले भी उसे कई लोग ट्राई कर चुके है। यह भी स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल