नई दिल्ली: बदलते मौसम में गले में इंफेक्शन होना आम बात है लेकिन सही समय पर आपने अगर उपचार सही ढंग से नहीं किया तो कब ये मुसीबत बन जाए किसी को पता नही। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर में ही अपने गले का ख्याल रख सकते हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि ऐसे में दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे ये कुछ खास नुस्खे आज भी बहुत काम आते हैं। आइए जानें, किन घरेलू तरीकों से आपको गला खराब होने पर तुरंत राहत मिल सकती है।
Related Stories
अदरक-शहद
गले को गर्माहट देने और संक्रमण से दर्द में राहत पहुंचाने के लिए यह कारगर उपाय है। इसके लिए चार अदरक को पीसकर बारीक शहद में मिलाएं। अदरक और शहद में काली मिर्च डालकर उसका पेस्ट बना लें। थोड़ी-थोड़ी देर पर इसे मुंह में डालते रहें। चाहें तो अदरक की जगह लहसुन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
मेथीदाने
पानी में कुछ मेथी दाने डालकर गर्म कर लें। फिर पानी को छानकर उसके गरारे करें। इससे गले को आराम मिलेगा और संक्रमण जल्दी खत्म होगा।

लौंग, काली मिर्च और शहद
एक ग्लास पानी उबाल लें। इसमें एक चुटकी पिसी हुई लौंग, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं और रोज सुबह इसे पिएं। गले को आराम मिलेगा।

तेजपत्ते की चाय
पानी में चीनी, चायपत्ती और तेजपत्ता जालकर खौलाएं और फिर छानकर चाहें तो दूध मिलाएं। तेजपत्ते की चाय पीने से गले को आराम होगा और रिकवर होने में आसानी होगी।