1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Korean Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर यूं बनाएं चावल से फेसवॉश, स्किन संबंधी हर समस्या से मिलेगा निजात

Korean Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर यूं बनाएं चावल से फेसवॉश, स्किन संबंधी हर समस्या से मिलेगा निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 06, 2021 07:06 am IST,  Updated : May 06, 2021 11:39 am IST

कोरियन लोगों की बेदाग त्वचा का सबसे बड़ा सीक्रेट है चावल का पानी और चावल का पाउडर। आपको बता दें कि चावल के पानी में बहुत सारे पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं जो आपको स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते है।

ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर यूं बनाएं चावल से फेसवॉश, स्किन संबंधी हर समस्या से मिलेगा निजात- India TV Hindi
ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर यूं बनाएं चावल से फेसवॉश, स्किन संबंधी हर समस्या से मिलेगा निजात Image Source : FREEPIK

कोरियन स्किन केयर रूटीन के बारे में शायद आपने सुना हो। बेदाग, निखरी हुई आइने जैसी चमकती हुई त्वचा जिससे उम्र का पता ही नहीं चलता है। ऐसी स्किन हमें बहुत ज्यादा आकर्षित करती है। उनकी स्किन केयर रूटीन की सबसे अच्छी बात यह होती है कि वह विभिन्न तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करके किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करती हैं। 

कोरियन लोगों की बेदाग त्वचा का सबसे बड़ा सीक्रेट है चावल का पानी और चावल का पाउडर। आपको बता दें कि चावल के पानी में बहुत सारे पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं जो आपको स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते है। 

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं खीरा में मिलाकर ये 2 चीजें, पाएं ग्लोइंग स्किन

चावल के पाउडर का इस्तेमाल कर बेहतरीन फेसपैक, हेयर मास्क के अलावा फेसवॉश भी बना सकते हैं। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से आपकी स्किन टाइट रहने के साथ साफ रहेगी। इसके साथ ही डेड स्किन के साथ हर स्किन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलने के साथ ग्लो आएगा। 

फेसवॉश बनाने के लिए सामग्री

  • दो चम्मच चावल का आटा
  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • 10-12 बूंद बादाम का तेल
  • थोड़ा सा फेसवॉश
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल ऑयल 
  • थोड़ा सा गुलाब जल

Korean Skincare Routine: ग्लास स्किन पाने के लिए लगाएं ये फेसपैक, पाएं बेदाग खिला-खिला चेहरा

ऐसे बनाएं 

एक बाउल में सभी चीजों का डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे आप एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। इसका इस्तेमाल आप एक सप्ताह तक कर सकते हैं। रोजाना चेहरे पर लगाने के बाद 2-3 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। फिर चेहरे को धो लें। 

Multani Mitti: सप्ताह में 1 बार जरूर लगाएं यह सस्ता सा मुल्तानी मिट्टी का लेप, पूरी गर्मी नहीं होगी कोई समस्या

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल