1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes 2018: पहली बार रेड कारपेट पर पहुंची माहिरा खान, ब्लैक गाउन में दिखा Stunning Look

Cannes 2018: पहली बार रेड कारपेट पर पहुंची माहिरा खान, ब्लैक गाउन में दिखा Stunning Look

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 02:19 pm IST,  Updated : May 15, 2018 02:19 pm IST

8 से 19 मई तक चलने वाले 71 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, कंगना रनोत के अलावा शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी नजर आईं।

mahira khan- India TV Hindi
mahira khan

नई दिल्ली: 8 से 19 मई तक चलने वाले 71 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, कंगना रनोत के अलावा शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी नजर आईं।

माहिर इस फिल्म फेस्टिवल में बेशक रेड कार्पेट पर चलती हुई नजर नहीं आईं लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश न करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वारें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में वह फ्रेंच रिवेरा के सुंदर बीच पर शेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। 

माहिर खान लॉरियल की पहली पाकिस्तानी ब्रांड एंबेसडर हैं और वह यहां पर जल्द ही रेड कार्पेट पर चली हुईं आएंगी। माहिरा तस्वीरों में व्हाइट फ्लोरी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों के अलावा उन्होंने एक वीडियो भी अपने फैंस के लिए पोस्ट किया, इसमें वह किस देते हुए नजर आ रही हैं। 

बता दें कि हाल ही में माहिर ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा को उनकी शादी पर ट्विटर पर शुभकामनाएं भेजी थी। इसके बाद सोनम ने इसका रिप्लाई करते हुए लिखा था, कान में तुमसे मिलने का इंतजार अब नहीं कर पा रही हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल