1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आपके बाल झड़ने की वजह कहीं आपका टूथपेस्ट तो नहीं, जानिए क्या है पूरा मामला

आपके बाल झड़ने की वजह कहीं आपका टूथपेस्ट तो नहीं, जानिए क्या है पूरा मामला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2018 06:46 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 06:46 pm IST

आज कल बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। लेकिन इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि आपके बाल झड़ने के पीछे आपके वॉशरूम का टूथपेस्ट जबकि यह समस्या आज की पीढ़ी में बहुत जल्द देखने को मिलने लगी है।

हेयर फॉल
हेयर फॉल

इस तरह की पहल करके एक सामान्य व्यक्ति रोजाना उपयोग होने वाले उत्पादों से होने वाले नुकसान के बारे में जान सकता है। कैसे अपने दैनिक उपभोग के प्रयोग से उन्हें हटाया जाए, इसके बारे में सोचा जा सकता है। सबसे पहले टूथपेस्ट पाउडर में परिवर्तन करें। घर में भी आप स्वयं से टूथपेस्ट तैयार कर सकती हैं।

टूथपेस्ट तैयार करने के लिए आपको चाहिए 2/3 कप बेकिंग सोडा, एक छोटा चम्मच बारीक समुद्री नमक (समुद्री नमक में पाए जाने वाले खनिज लवण दांतों के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसका स्वाद बहुत ज्यादा खारा होता है, इसलिए इसे बहुत मात्रा में लें या आप इसे छोड़ भी सकती हैं।), 10-15 बूंद पिपरमेंट एसेंशियल ऑयल। अगर आप इसमें थोड़ा और स्वाद चाहती हैं, तो पुदीना या संतरा मिला सकती हैं।

इसके अलावा जरूरत के हिसाब से साफ पानी का उपयोग कर सकती हैं। इन सभी तत्वों को एक साथ मिला दें। इसमें कुछ पानी की मात्रा मिलाएं और इस मिश्रण को तब तक फेंटें, जब तक कि पेस्ट पूरी तरह से इकसार नहीं हो जाता। लीजिए तैयार हो गया होममेड टूथपेस्ट और वह भी केमिकल फ्री। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल