1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आंवला हेयर ऑयल या नारियल तेल, बालों को काला बनाने में कौन सा तेल कारगर है

आंवला हेयर ऑयल या नारियल तेल, बालों को काला बनाने में कौन सा तेल कारगर है

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 30, 2026 03:15 pm IST,  Updated : May 30, 2026 03:15 pm IST

आज के समय में उम्र से पहले बालों का सफेद होना आम बात है। ऐसे में बालों को काला बनाने के लिए लोग अलग अलग तरह के उपाय अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है बालों पर तेल का इस्तेमाल। लेकिन एक सवाल जो लोगों के मन में रहता है वो आंवला हेयर ऑयल या नारियल तेल बालों के लिए कौन सा तेल बेहतर है।

बालों को काला बनाने में कौन सा तेल कारगर है- India TV Hindi
बालों को काला बनाने में कौन सा तेल कारगर है Image Source : MAGNIFIC

खूबसूरत, घने और चमकदार काले बाल हर किसी की चाहत होते हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और खराब खान-पान की वजह से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। ऐसे में जब बात बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने या समय से पहले सफेद होने से रोकने की आती है, तो हमारे दिमाग में दो तेल सबसे पहले आते हैं आंवला हेयर ऑयल और नारियल तेल। लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से कौन सा तेल बालों को काला करने में ज्यादा कारगर है? आइए जानते हैं। 

आंवला हेयर ऑयल

बालों का काला रंग मेलेनिन नाम के पिगमेंट के कारण होता है। बढ़ती उम्र या पोषण की कमी से जब मेलेनिन बनना कम हो जाता है, तो बाल सफेद होने लगते हैं। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह स्कैल्प के फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है, जो बालों के सफेद होने का मुख्य कारण हैं। इसके अलावा आंवला बालों के नेचुरल पिगमेंट को बनाए रखता है और नए उगने वाले बालों को जड़ों से डार्क और मजबूत बनाता है।

नारियल तेल
नारियल तेल बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर है, लेकिन यह सीधे तौर पर बालों को काला नहीं करता। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों के शाफ्ट के अंदर तक जाकर प्रोटीन लॉस को रोकता है। यह बालों को रूखेपन से बचाता है और उन्हें चमकदार बनाता है। हालांकि, सफेद हो चुके बालों को काला करने में इसकी भूमिका सीधे तौर पर नहीं होती, बल्कि यह बालों की ओवरऑल हेल्थ सुधारता है।

कौन है ज्यादा ताकतवर?
अगर आपका मुख्य उद्देश्य बालों को काला बनाना या सफेद होने से रोकना है, तो आंवला हेयर ऑयल, नारियल तेल से ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में आंवला को 'केश्या' यानी बालों के लिए अमृत माना गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल