1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियां आई नहीं कि ड्राई होने लगी है स्किन तो, आज से लगाएं इस फल से बना फेस पैक

सर्दियां आई नहीं कि ड्राई होने लगी है स्किन तो, आज से लगाएं इस फल से बना फेस पैक

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Oct 20, 2023 08:38 am IST,  Updated : Oct 20, 2023 08:38 am IST

सर्दियां आने के साथ स्किन तेजी से ड्राई होने लगी है। ये सूखापन आप अपने चेहरे पर देख सकते हैं। ऐसे में अब गर्मियों वाले क्लीनजिंग चीजों की जगह आप ये फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं।

dry skin - India TV Hindi
dry skin Image Source : SOCIAL

सर्दियां स्किन की नमी को छीनकर इसे अंदर से ड्राई कर देती है। ये स्किन पोर्स से पानी को सोख लेती है और इसकी वजह से स्किन पूरी से तरह से ड्राई हो जाती है। ऐसे में कई बार स्किन की ड्राईनेस इतनी ज्यादा महसूस होती है खुजली और अजीब सी जलन होती है। ऐसी स्थिति में केले से बना फेस पैक लगाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, केले स्किन के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। ये नमी को लॉक करने के साथ सर्दियों में होने वाली स्किन की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस फेस पैक की रेसिपी और फायदे। 

घर पर ड्राई स्किन के लिए केला फेस पैक कैसे बनाएं-banana face mask for dry skin

ड्राई स्किन के लिए केला फेस पैक बनाने का तरीका बेहद आसान है। आपको करना ये है कि एक ज्यादा पके केले को छिलका सहित मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद और हल्का सा नारियल तेल मिलाएं। आप नारियल तेल की जगह घी या दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस फेस पैक को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। लगभग 25 मिनट ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

इन 3 चीजों से बनाएं Antibacterial Scrub, चेहरा ही नहीं शरीर के दाने भी हो जाएंगे गायब

ड्राई स्किन के लिए केला फेस पैक के फायदे- benefits of banana face mask for dry skin

ड्राई स्किन के लिए केला फेस पैक के कई फायदे हैं। पहले तो ये स्किन के अंदर पोर्स में हाइड्रेशन बढ़ाने का काम करता है। इससे स्किन अंदर से ग्लो करती है। दूसरा, ये नमी को लॉक करता है और तीसरा ये पूरे चेहरे को मॉइस्चराइज करता है। इसके अलावा केले की खास बात ये है कि ये पोटेशियन से भरपूर है और स्किन में पिग्मेंटेशन को कम कर सकता है। साथ ही सर्नबर्न के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है।

banana face mask
Image Source : SOCIALbanana face mask

ऑफिस जाने के लिए बस 5 मिनट में करें मेकअप, बस इन चार Makeup tools का करें इस्तेमाल

इस सब के बाद जिन लोगों के चेहरे पर झुर्रियां बहुत हैं उनके लिए भी ये फेस पैक बहुत फायदेमंद है। केला कोलेजन बढ़ाता है और स्किन की बनावट को बेहतर करता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको ड्राई स्किन के लिए केला फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल