1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुलाबी गाल पाने के लिए खाएं कच्चे टमाटर, ग्लो करेगी स्किन और नहीं होंगी ये 3 समस्याएं

गुलाबी गाल पाने के लिए खाएं कच्चे टमाटर, ग्लो करेगी स्किन और नहीं होंगी ये 3 समस्याएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 29, 2022 03:33 pm IST,  Updated : Dec 29, 2022 03:33 pm IST

कच्चे टमाटर खाने के फायदे: अगर आप गुलाबी गाल पाना चाहते हैं तो रोज एक या दो कच्चे टमाटर खाएं। ये स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है।

tomato_for_skin- India TV Hindi
tomato_for_skin Image Source : FREEPIK

क्या आप चाहते हैं कि आप हमेशा खूबसूरत और जवां नजर आएं। तो, आपको रोजाना 2 कच्चे टमाटार खाने की आदत (benefits of eating raw tomatoes for skin in hindi) डालनी चाहिए। दरअसल, रोजाना लाल पके हुए कच्चे टमाटर खाने की आदत  शरीर को कई प्रकार की समस्याओं से बचा सकती है। लाल कच्चे टमाटर का सेवन करने शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और फिर इसके एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की कई समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं। इसके अलावा भी कच्चे टमाटर खाने के फायदे कई हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से। 

tomato
Image Source : FREEPIKtomato

कच्चे टमाटर खाने के फायदे-Raw tomatoes benefits for skin in hindi

1. गुलाबी गाल पा सकते हैं

गुलाबी गाल पान में कच्चे टमाटर का सेवन शरीर में खून बढ़ाने और स्किन को ग्लो करने में मदद कर सकता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी होता है। लेकिन खास बात यह है कि इसका आयरन शरीर में खून बढ़ाने में मददगार है जिससे आपके शरीर सहित गालों में भी वो गुलाबी रंगत नजर आएगी।

नींद नहीं आती तो सोने से पहले म्यूजिक सुनें, मन शांत होने के साथ शरीर में बढ़ेगा हैप्पी हार्मोन

2. सनबर्न

सनबर्न को कम करने में टमाटर काफी फायदेमंद है। ये स्किन को एक्सफोलिट करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटा देता है। यह आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। टमाटर में मौजूद एंजाइम स्किन पोर्स को साफ करने के साथ चेहरे में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाता है और सनबर्न को कम करने में मददगार है। 

3. झुर्रियों को कम करने में मददगार

कोलेजन उत्पादन को उत्तेजित करने में कच्चा टमाटर काफी फायदेमंद है।  टमाटर का विटामिन सी कोलेजन उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा की लोच में सुधार करने में मदद कर सकता है। जिससे आपकी त्वचा में निखार आ सकती है। 

आंवला और फिटकरी से बना ये हेयर पैक बालों को कर सकता है काला, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

 
4. त्वचा को मॉइस्चराइज करता है

ड्राई स्किन में खुजली, दरारें और पपड़ी बन सकती है। विभिन्न लोशन और क्रीम रूखेपन का इलाज कर सकते हैं लेकिन, इस समस्या से बचा नहीं सकते हैं। लेकिन, टमाटर का पोटैशियम एटोपिक डर्मेटाइटिस को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये चेहरे में हाइड्रेशन बढ़ाता है और स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल