1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बढ़ती उम्र मानो थम जाएगी, 35 के बाद जरूर अपना लें ये नाइट केयर रुटीन

बढ़ती उम्र मानो थम जाएगी, 35 के बाद जरूर अपना लें ये नाइट केयर रुटीन

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 23, 2024 12:03 pm IST,  Updated : Jan 23, 2024 12:03 pm IST

Night Skin Care Routine: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर एजिंग के निशान आने लगते हैं। स्किन पर झुर्रियां और दाग-धब्बे बढ़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप हेल्दी नाइट स्किन केयर रुटीन अपनाएं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनी रहेगी और कोई उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा।

Night Skin Care - India TV Hindi
चेहरे का रखें ख्याल Image Source : FREEPIK

लंबे समय तक जवान रहना है तो त्वचा का खास ख्याल रखें। 35 साल के बाद स्किन को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। इस वक्त चेहरे की रौनक में एकदम से कई बदलाव देखने को मिलते हैं। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की चमक गायब सी होने लग जाती है। त्वचा में ढीलापन आने लगता है। हालांकि कुछ महिलाएं 40 की उम्र में भी 28 जैसी दिखती है। इसके पीछे की वजह स्किन केयर रुटीन और डाइट है। चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए आपको नाइट स्किन केयर रुटीन पर खास ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको नाइट स्किन केयर रूटीन बता रहे हैं जिसके मदद से हर कोई आपकी ग्लोइंग स्किन का राज पूछेगा और आप एकदम जवान नज़र आएंगी। जानिए बढ़ती उम्र में कैसा होना चाहिए आपका स्किन केयर रुटीन।

नाइट स्किन केयर रूटीन में क्या करें (Night Skin Care Routine)

  1. फेस वॉश- रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन कर लें। इससे पूरे दिन की धूल मिट्टी चेहरे से साफ हो जाएगी। मेकअप क्लीन हो जाएगा। नाइट स्किन केयर रुटीन में फेस की क्लीनिंग सबसे अहम है। इससे त्वचा के रोमछिद्र खुल जाएंगे और चेहरा एकदम साफ हो जाएगा।

  2. सीरम- रात में चेहरे को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरुरी हो जाता है। इसलिए नाइट स्किन केयर रुटीन में सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। सीरम लगाने से स्किन मॉइस्चराइज़्ड और हाइड्रेटेड रहेगी। सीरम पुराने सेल्स को निकालने में मदद करता है और इससे नए सेल्स बनते हैं। इसलिए रात में फेस सीरम का इस्तेमाल जरूर करें।

  3. नाईट क्रीम- बढ़ती उम्र के साथ नाइट क्रीम का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। नाईट क्रीम में ऐसे एसिड्स और पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जो फेस को ग्लो करने में मदद करते है। नाइट क्रीम स्किन सेल्स को रिपेयर करती है। इससे त्वचा के दाग धब्बों दूर हो जाते हैं। 

अगर आप कुछ दिन इस नाइट केयर रुटीन को फॉलो करते हैं तो इससे आपकी स्किन में काफी फर्क नजर आएगा। इसके साथ रोजाना खूब पानी पिएं। हेल्दी खाना जैसे फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है। पानी पीने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

कैमिकल वाली ब्लीच खराब कर सकती है स्किन, घर में इन चीजों से करें नेचुरल ब्लीच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल