1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बरसाती मौसम में स्किन के लिए परफेक्ट साबित होंगे ये स्क्रब, ये है बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

बरसाती मौसम में स्किन के लिए परफेक्ट साबित होंगे ये स्क्रब, ये है बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 02, 2024 08:03 am IST,  Updated : Aug 02, 2024 08:03 am IST

उमस भरे मौसम में अक्सर स्किन डल हो जाती है। त्वचा के निखार को वापस लाने के लिए आप घर पर कुछ स्क्रब्स बनाकर अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Face Scrubs for glowing Skin- India TV Hindi
Face Scrubs for glowing Skin Image Source : FREEPIK

मॉनसून में अक्सर स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। उमस भरे इस मौसम में स्किन के निखार के खो जाने की वजह से आपकी खूबसूरती भी कम हो जाती है। अगर आप भी ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन पाना चाहते हैं तो घर पर बनाए जाने वाले कुछ नेचुरल फेस स्क्रब्स को जरूर ट्राई करके देखें। केमिकल फ्री फेस स्क्रब्स यूज करने की वजह से आप स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। 

बेसन-हल्दी

घर पर स्क्रब बनाने के लिए आपको एक कटोरी में 2 बड़ी स्पून बेसन, हाफ स्पून हल्दी और 2 बड़ी स्पून दूध डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब आपको इस केमिकल फ्री स्क्रब को अपने चेहरे पर अप्लाई कर लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ देना है। इसके बाद आप हल्के हाथों से स्किन को रब करते-करते फेस वॉश कर सकते हैं। इस स्क्रब को इस्तेमाल करने के बाद आपकी स्किन फिर से दमकने लग जाएगी। 

ओटमील-शहद 

स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़ी स्पून ओटमील को बारीक पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में एक स्पून शहद और एक स्पून दही मिक्स कर लें। आपको इस स्क्रब को लगभग 15 मिनट तक अपनी स्किन पर लगाए रखना है। ध्यान रखें कि आपको हल्के हाथों से ही अपने चेहरे पर स्क्रब करना चाहिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको गुनगुने पानी से फेस वॉश करना चाहिए। इस स्क्रब की मदद से डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर आपके स्किन ग्लो को वापस लाया जा सकता है। 

चीनी-नींबू

अगर आप चाहें तो 2 बड़ी स्पून चीनी, एक बड़ी स्पून नींबू का रस और एक बड़ी स्पून ऑलिव ऑइल को मिक्स करके भी नेचुरल स्क्रब बना सकते हैं। इस स्क्रब को अपने फेस पर हल्के हाथों से रब करें और फिर थोड़ी देर के बाद फेस वॉश कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको ठंडे पानी से मुंह धोना चाहिए।

केमिकल फ्री फेस स्क्रब्स यूज करके आप अपनी स्किन के ग्लो को कई गुना बढ़ा सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अदंर आप दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं।  इस तरह के स्क्रब्स को पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल