1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर दही और बेसन रगड़ने से गुलाबी हो जाएंगे गाल, पोर्स से निकल जाएगी सारी गंदगी

चेहरे पर दही और बेसन रगड़ने से गुलाबी हो जाएंगे गाल, पोर्स से निकल जाएगी सारी गंदगी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 11, 2024 02:24 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 02:44 pm IST

Besan Or Dahi: चेहरे को साफ करने के लिए सबसे अच्छी चीज है दही और बेसन। इन दोनों चीजों को मिलाकर फेस पर लगाने से डैड स्किन निकल जाती है और रंग साफ हो जाता है। टैनिंग हटाने से लेकर रंग गोरा बनाने तक कई फायदे मिलते हैं।

चेहरे पर बेसन और दही- India TV Hindi
चेहरे पर बेसन और दही Image Source : FREE

चेहरे की साफ-सफाई ठीक से नहीं की जाए तो स्किन गंदी होने लगती है। कुछ लोगों के फेस पर डैड स्किन जमा होने लगती है तो कुछ लोगों के चेहरे पर ब्लैक हेड्स जमा होने लग जाती हैं। गर्मी में तो चेहरे का रंग भी फीका पड़ने लगता है। धूप में निकलने से स्किन टैन हो जाती है। अगर आप गोरा रंग, गुलाबी गाल और साफ त्वचा पाना चाहते हैं तो चेहरे पर दही और बेसन का इस्तेमाल करें। दही और बेसन में थोड़ा शहद मिलाकर लगाने से आपके फेस पर गजब का निखार आएगा। जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल?

चेहरे पर दही और बेसन कैसे लगाएं

दही और बेसन चेहरे पर स्क्रबर का काम करता है। इसे लगाने के लिए करीब 2 बड़े चम्मच बेसन लें। बेसन में 1-2 चम्मच दही मिला लें। आप इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। इन तीनों चीजों को मिलाकर एक पेस्ट जैसा बना लें। अब चेहरे को साफ कर लें और मेकअप हटा लें। फेस पर बेसन और दही का ये पेस्ट लगाएं और थोड़ी देर लगा रहने हैं। जब ये हल्का सूखने लगे तो इसे उंगलियों की मदद से मलते हुए स्क्रब करें। आपको इसे कम से कम 5 मिनट तक रगड़ना है। अब चेहरे को साफ ठंडे पानी से धो लें। फेस को सुखाकर कोई लोशन या क्रीम अप्लाई कर लें।

फेस दही और बेसन लगाने के फायदे

  • टैनिंग हटाए- गर्मी में धूप से त्वचा जल जाती है। ऐसे में दही और बेसन मिलकर स्किन की टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं। गर्मियों में हफ्ते में 1 बार कम से कम इसका इस्तेमाल करें।

  • गंदगी हटाए- बेसन और दही से बना ये फेस पैक चेहरे की गंदगी को दूर करता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से स्किन पूरी तरह से साफ नजर आने लगती है। बेसन एक नेचुरल फेस क्लीनिंग एजेंट है।

  • ऑयल साफ करे- बेसन और दही मिलाकर लगाने से स्किन के सीबम लेवल को संतुलित करने में भी अच्छा होता है। इससे स्किन का नेचुरल हाइड्रेशन कम नहीं होता और एक्स्ट्रा ऑयल हट जाता है। इससे स्किन काफी मुलायम हो जाती है।

  • एक्सफोलिएट करे- बेसन और दही को मुलाकर लगाने से ये एक नेचुरल एक्सफोलिएटिंग एजेंट का काम करता है। इससे स्किन सेल्स रिमूव होती है और दही में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है स्किन के रंग को साफ करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल