1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चावल के पानी से चमकने लगेंगे रूखे और फ्रीजी हेयर, ऐसे करें Rice Water का इस्तेमाल

चावल के पानी से चमकने लगेंगे रूखे और फ्रीजी हेयर, ऐसे करें Rice Water का इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 28, 2023 10:38 am IST,  Updated : Dec 28, 2023 10:38 am IST

हाल फिलहाल लोगों में कोरियाई हेयर केयर रूटीन का क्रेज़ बढ़ा है। कोरियाई स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में अक्सर ही चावल के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं आप अपने उलझे बालों को सुलझाने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें।

Rice water for hair care - India TV Hindi
Rice water for hair care Image Source : SOCAIL

सर्दियों के मौसम में ठंड बढ़ जाती है। हवाओं में नमी होने की वजह से हमारे बाल बेजान और रूखे सूखे हो जाते हैं। ठंड की वजह से लोगों को आलस भी बहुत ज़्यादा आता है जिस वजह अक्सर लोग हेयर को वॉश करने से कतराते हैं। इस वजहसे भी बालों की दुर्गति हो जाती है।  अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बालों की फ्रिज़ीनेस खत्म हो जाए और वे चमकने लगें तो चावल के पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। हाल फिलहाल लोगों में कोरियाई हेयर केयर रूटीन का क्रेज़ बढ़ा है।  कोरियाई स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में अक्सर ही चावल के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं आप अपने उलझे बालों को सुलझाने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें।

बालों के लिए फायदेमंद है चावल

चावल का पानी को आम भाषा में माड़ भी कहा जाता है। कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ इसमें फेरुलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चावल का पानी आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद है। चावल के पानी में कार्बोहाइट्रेट जिसे इनोसिटॉल कहते है वो पाया जाता है जो बालों की चमक बढ़ाने के साथ-साथ ग्रोथ और मजबूत  बनाने में मदद करता है।

ऐसे बनाएं चावल का पानी

एक पैन में एक कटोरी सफेद चावल लें। उसमें अधिक मात्रा में पानी और थोड़े से संतरा के छिलकों को भी डाल दें। इसके बाद इसे धीमी आंच में पकने दें। जब चावल आध कच्चे हो तो इस पानी को छान लें। अब इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें और 10-15 मिनट छोड़ दें।  इसके बाद साफ पानी और शैंपू से धो लें।

अगर आपकी Skin भी हो गई डल तो सुबह उठते ही करें ये काम, शीशे की तरह चमकने लगेगा चेहरा

चावल के पानी से बालों को होगें ये फायदे

चावल के पानी को लगातार एस्तेमाल करने से आपका हेयर क्यूटिकल्स बेहतर होगा। इसके इस्तमेाल से बालों की चमक बढ़ती है और साथ ही यह स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। यही कारण है कि इसे अनेक हेयर केयर प्रोडक्ट्स में शामिल किया जाता है। चावल के पानी में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। यह पानी बालों को मजबूती देता है जिससे बालों का लगातार झड़ना भी रुकता है। 

नीम और एलोवेरा का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो सुधर जाएगी रूखे-सूखे बालों की दशा, डैमेज हेयर की होगी छुट्टी

बालों में तेल मसाज करते समय इन 2 चीजों पर दें जोर, तभी मिलेगा रोम-रोम को फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल