1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सीरम के इस्तेमाल से स्किन की डलनेस होती है दूर, चमकने लगता है चेहरा, जानें घर पर कैसे बनाएं फेस सीरम?

सीरम के इस्तेमाल से स्किन की डलनेस होती है दूर, चमकने लगता है चेहरा, जानें घर पर कैसे बनाएं फेस सीरम?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 04, 2025 06:30 am IST,  Updated : Feb 04, 2025 06:30 am IST

How To Make Face Serum At Home: महंगा फेस सीरम खरीदने से बेहतर है आप इसे घर पर ही बनाएं । इससे स्किन में नेचुरल निखार आएगा। साथ ही स्किन स्मूथ, जवां और ग्लोइंग हो जाएगी। तो, जानिए कैसे बनाएं होममेड सीरम।

घर पर कैसे बनाएं फेस सीरम?- India TV Hindi
घर पर कैसे बनाएं फेस सीरम Image Source : SOCIAL

खराब लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण और गलत खानपान के कारण सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। इनका इतना ज्यादा बुरा असर पड़ता है कि कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है, चेहरा बेजान सा नजर आने लगता है। ऐसे में जवां स्किन पाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स में हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। मार्केट में कई तरह के एंटी एजिंग सीरम उपलब्‍ध हैं मगर उनमें से आपकी स्किन को कौन सा सूट करें यह कहना थोड़ा मुश्किल है। अगर आप चाहें तो मार्केट से महंगा एंटी एजिंग सीरम (how to make face serum at home) खरीदने से बेहतर घर पर ही इसे बना सकते हैं। इससे आपकी स्किन में नेचुरल निखार आएगा। इसके साथ ही आपकी स्किन स्मूथ, जवां और ग्लोइंग हो जाएगी। जानिए कैसे बनाएं होममेड सीरम।

फेस सीरम बनाने के लिए सामग्री: Ingredients to make face serum:

एलोवेरा का पल्प - एक टीस्पून , चावल का पानी - 1 चम्मच , 5-6 बूंद बादाम का तेल

एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका कूलिंग गुण स्किन से एक्ने को कम करता है। बादाम का तेल भी स्किन के लिए बढ़ कारगर है। चावल का पानी आपके स्किन को हाइड्रेट करता है। ये सभी सामग्री स्किन के लिए काफी फायदेमंद है।

चेहरे पर ऐसे लगाएं ये सीरम: know how to Apply serum on face

  • चेहरे का सीरम बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में  1 चम्मच चावल का पानी लें और उसमें एक टीस्पून एलोवेरा का पल्प और 5-6 बूंद बादाम का तेल मिलाएं। इन सभी सामग्रियों को आपस में मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।

  • इसके बाद इस सीरम को आप एक एयर टाइट कंटेनर में रख लें। इस सीरम को आप फ्रिज में रखें। रात को सोने से पहले रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं। इस सीरम को चेहरे पर लगाने से कील-मुहांसों से भी निजात दिलाने में मदद मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल