1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस काले बीज के इस्तेमाल से गंजे सिर पर उगने लगेंगे बाल, बस ऐसे करें इस्तेमाल

इस काले बीज के इस्तेमाल से गंजे सिर पर उगने लगेंगे बाल, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 14, 2024 07:16 pm IST,  Updated : Jan 14, 2024 07:17 pm IST

कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। जो आपके बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिला देते हैं।

 Black seeds for hair- India TV Hindi
Black seeds for hair Image Source : SOCAIL

खराब लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में कम उम्र में भी लोग बाल झड़ने की समस्या से काफी परेशान है। गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए की तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी अधिक होते हैं। ऐसे में आप चाहे तो कलौंजी का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। कलौंजी के तेल में निगेलोन और थायमोक्विनोन पाया जाता है जो बालों को दोबारा उगाने में मदद करता है। इसके साथ ही बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ रूसी से भी छुटकारा दिलाते हैं। 

कैसे करें बालों में इस्तेमाल

कलौंजी के तेल से मालिश करने से हेयर फॉलिकल्स उत्तेजित होते हैं जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए कलौंजी का तेल हाथों में डालकर थोड़ा  रगड़ें जिससे यह थोड़ा गर्म हो जाए। इसके बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें।

बेजान और रूखे सूखे बालों में जान भर देता है Glycerin, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

 

कलौंजी और नारियल तेल

नारियल तेल स्किन की गहराई में जाकर अंदर से मजबूत बनाता है। कलौंजी और नारियल तेल मिलाकर आपके बालों को झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ बढ़ने में मदद करता है। एक बाउल में एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने पर इसमें 1 चम्मच कलौंजी डालकर हल्की आंच में गर्म करें। इसके बाद इसे बंद करके हल्का ठंडा होने दें। इसके बाद इसे स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। करीब 30 मिनट लगा रहने के बाद शैंपू के साथ बालों को धो लें। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें।   

रीठा और शिकाकाई से बनाएं ये होममेड शैम्पू, 1 हफ्ते में ही रुक जाएगा बालों का झड़ना

रात में सोने से पहले बस करे लें ये एक काम, पेट और जांघों की लटकती हुई चर्बी होगी गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल