1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो वरदान साबित होंगी ये पत्तियां, झटपट बना लीजिए ड्रिंक

बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो वरदान साबित होंगी ये पत्तियां, झटपट बना लीजिए ड्रिंक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 23, 2025 05:15 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 05:15 pm IST

Hair Fall And Baldness: क्या आप भी झड़ते बालों की समस्या से परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।

झड़ते बालों से पाएं छुटकारा- India TV Hindi
झड़ते बालों से पाएं छुटकारा Image Source : FREEPIK

झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या नहीं करते। जहां कुछ लोग दादी-नानी के घरेलू उपाय ट्राई करते हैं, तो वहीं कुछ लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स की मदद लेते हैं। लेकिन अगर तमाम कोशिशों के बाद भी आपकी हेयर फॉल प्रॉब्लम दूर नहीं हो पा रही है, तो आप इस नेचुरल ड्रिंक को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाकर देख सकते हैं।

कैसे बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक?

घर पर हेयर फॉल से छुटकारा दिलाने वाली इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको आंवला, चुकंदर, करी पत्ता और अदरक की जरूरत पड़ेगी। आपको इन सभी चीजों को मिक्सर में डालना है और पीसकर एक जूस तैयार कर लेना है। अब आपको इस रेड एंड थिक लिक्विड को छान लेना है। इस जूस को आइस ट्रे में भरकर कुछ घंटों के लिए फ्रिजर में रख दीजिए।

बालों की सेहत के लिए वरदान

आप एक गिलास पानी में कुछ आइस क्यूब्स को मिक्स कर इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से न केवल आपके बालों को मजबूती मिलेगी बल्कि आपके सिर पर नए बाल भी उगने लगेंगे। इस ड्रिंक की मदद से आपकी हेयर ग्रोथ को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। करी पत्ता, चुकंदर, आंवला और अदरक से बना ये जूस आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है।

गौर करने वाली बात

इस ड्रिंक को पीने के साथ-साथ आपको एक जरूरी बात का खास ध्यान रखना चाहिए। हेयर वॉश से पहले आपको अपने बालों पर तेल जरूर लगाना चाहिए। तेल की मसाज हेयर हेल्थ को काफी हद तक सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। तेल में मौजूद तमाम तत्व आपके बालों की जड़ों को पोषण और मजबूती देने का काम कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल