झाई और मुंहासे के दाग दिखने में खराब लगते हैं। इसके लिए लोग न जाने कितनी क्रीम और लोशन इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसमें नेचुरल उपाय से चेहरे को ग्लोइंग बनाने के टिप्स मिलेंगे। आपको कुछ चीजों को मिलाकर एक पैक तैयार करना है और रात में इसे कुछ मिनट के लिए चेहरे पर लगाना है। इंस्टाग्राम पर दिखाए गए इस वीडियो में कहा जा रहा है कि इससे कुछ ही दिनों में चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा और दाग धब्बे भी गायब हो जाएंगे। इस फेसपैक को लगाने से स्किन टाइट होगी और एजिंग भी देरी से आएगी।
दाग हटाने के लिए फेसपैक
इस फेसपैक को बनाने के लिए आपको अलसी के बीज से पहले एक जेल तैयार करना है। जेल को बनाने के लिए 1 कप पानी लें और उसमें 1-2 चम्मच अलसी के बीज डाल दें। अब इसे तब तक उबालें जब तक कि ये जेल जैसा न बन जाए। ठंडा होने पर असली का जेल गाढ़ा भी हो जाता है। इसलिए ध्यान रखें बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें। अब एक बाउल में 1 चम्मच मुलेठी पाउडर लेना है। 1 चम्मच अलसी के बीज का जेल लेना है जो बनाया है। अब इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, थोड़ी कस्तूरी हल्दी और गुलाब जल डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। एक स्मूद फेसपैक बना लें।
फेसपैक लगाने का सही तरीका
अब चेहरे से मेकअप हटा लें और पूरी तरह से साफ कर लें। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से फेस को क्लीन कर लें। अगर फेसपैक बच गया है तो आप इसे आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा भी सकते हैं। जब नहाने जाएं तो आइस क्यूब फॉर्म के फेसपैक को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से रगड़ते हुए मसाज जैसी कर लें। इससे आपकी त्वचा पर ग्लो आएगा और दाग धब्बे गायब हो जाएंगे।