1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फेशियल में पैसे बर्बाद न करें, दाल चावल से उबटन बनाकर लगाएं, सिर्फ 1 दिन में चेहरे पर दिखने लगेगा निखार

फेशियल में पैसे बर्बाद न करें, दाल चावल से उबटन बनाकर लगाएं, सिर्फ 1 दिन में चेहरे पर दिखने लगेगा निखार

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 07, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 03:06 pm IST

Home Made Ubtan For Instant Glowing Skin: महंगे फेशियल छोड़िए घर में दाल और चावल से बना ये उबलट लगाएं। इससे चेहरे पर तुरंत निखार आएगा और आपकी त्वचा ग्लो करने लगेगी। घर में उबटन बनाने का तरीका और इसे कैसे लगाएं।

चेहरे के लिए उबटन- India TV Hindi
चेहरे के लिए उबटन Image Source : FREEPIK

महिलाओं का ब्यूटी पार्लर पर काफी ज्यादा खर्चा होता है। क्लीनअप और फेशियल सबसे महंगे पड़ते हैं। अगर आप कोई ठीक-ठाक से फेशियल करवाते हैं तो आपको 2-3 हजार रुपए आसानी से खर्च करने पड़ सकते हैं। इससे कुछ दिन ग्लो फील होता है लेकिन फिर वही स्किन डल और बेजान सी लगने लगती है। ऐसे में आप सस्ते में एक देसी जुगाड़ कर सकते हैं। घर में रखे दाल और चावल से उबटन बनाकर लगा सकते हैं। इससे आपको फेशियल से भी अच्छा निखार मिलेगा और वो भी एकदम फ्री में। तो चलिए फटाफट घर में उबटन से फेशियल करने का तरीका जान लेते हैं।

दाल और चावल से बनाएं उबटन

उबटन को बनाने के लिए आपको करीब 1 चम्मच मसूर दाल लेनी है। मसूर दाल यानि लाल वाली बिना छिलका की मसूर दाल लें। 1 चम्मच चना दाल और 1 चम्मच चावल लें। इसके लिए चम्मच पिसी हल्दी और ⁠3-4 केसर के धागे लें। अब चावल, मसूर और चना दाल को किसी पैन में हल्का सूखा रोस्ट कर लें। इसमें हल्दी हल्दी और केसर के धागों भी डाल दें। सारी चीजों को हल्का ब्राउन होने तक चलाएं और फिर ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इस पाउडर को दूध डालकर या गुलाब जल डालकर घोल बना लें। अब इसे पूरे शरीर पर खासतौर से चेहरे, गर्दन और हाथ-पैरों पर लगा लें। 15 मिनट के बाद उबटन को हल्की मसाज करते हुए धो लें। हफ्ते में 1 बार आपको इस तरह उबटन बनाकर इस्तेमाल करना है।

उबटन लगाने के फायदे

इस उबटन को लगाने से आपकी त्वचा पर जमा सारी गंदगी आसानी से निकल जाएगी। चेहरे और हाथ पैरों पर हो रही डैड स्किन हट जाएगी। उबटन से टैनिंग दूर होगी और झाई कम होंगी। मसूर दाल नेचुरल एक्सफोलिएटर का काम करती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन त्वचा की नमी को लॉक करता है। वहीं चना दाल में जिंक और प्रोटीन पाया जाता है जो स्किन की गहराई से सफाई करती है। चावल में अमीनो एसिड और विटामिन ई होता है जो स्किन के दाग धब्बो को कम करता है। हल्दी और केसर भी त्वचा में निखार लाने का काम करते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल