1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शैम्पू में ये दो चीज़ें मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं, मिलेगा हेयर फॉल, डैंड्रफ और इची स्कैल्प से छुटकारा

शैम्पू में ये दो चीज़ें मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं, मिलेगा हेयर फॉल, डैंड्रफ और इची स्कैल्प से छुटकारा

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 06, 2024 08:43 am IST,  Updated : Feb 06, 2024 08:44 am IST

हेयर फॉल को रोकने और डैंड्रफ को खत्म करने के लिए लोग महंगे से महंगे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। लेकिन न हेयर फॉल रुकता है और न ही बालों से डैंड्रफ खत्म होने का नाम लेता है। ऐसे में हेयर फॉल, डैंड्रफ और इची स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए शैम्पू में ये दो चीज़ें मिलाकर अपने बालों की जड़ों में लगाएं।

Home Remedy for Dandruff and Hair Fall  - India TV Hindi
Home Remedy for Dandruff and Hair Fall Image Source : SOCIAL

सर्दियों के मौसम में अक्सर हमारे बालों की जड़ों में डैंड्रफ जम जाते हैं। दरअसल, इस मौसम में ज़्यादा ठंड होने की वजह से अक्सर लोग अपने बालों की ढंग से केयर नहीं कर पाते हैं। जिस वजह से बालों में डैंड्रफ जमने लगते हैं और बालों में लगातार खुजली होती है। डैंड्रफ की वजह से बल धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं और फिर वे टूट कर गिरने लगते हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि वजन बढ़ने, मेनोपॉज, प्रेगनेंसी, स्ट्रेस जैसे कई कारणों से भी बाला कमजोर होने लगते हैं। साथ ही तनाव भी बाल झड़ने का एक मुख्य कारण है। तनाव के कारण हार्मोन असंतुलित हो जाते है जो हेयर फॉल का एक कारण होते है। हेयर फॉल होने के कारण लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कमी आती है। हेयर फॉल को रोकने और डैंड्रफ को खत्म करने के लिए लोग महंगे से महंगे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। लेकिन न हेयर फॉल रुकता है और न ही बालों से डैंड्रफ खत्म होने का नाम लेता है। ऐसे में हेयर फॉल, डैंड्रफ और इची स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए एक बार आप ये नुस्खा आज़माएं और फिर देखें कैसे आपके बालों से डैंड्रफ गायब होता है।  

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन चीज़ों का करें इस्तेमाल

अपने बालों के लिए हमेशा सल्फेट फ्री शैम्पू इस्तेमाल करें।  यह बालों को हाइड्रेट करने के अलावा उनको जड़ से मजबूत भी बनाता है। इस शैम्पू से बाल स्मूथ होते है और हेयर फॉल भी कम होता है।  नारियल का तेल बालों में जाकर ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है। साथ ही बालों को मजबूत बनाता है। नींबू का रस विटामिन सी और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। जो बालों से डैंड्रफ और इची स्कैल्प से निजात दिलाता है। वहीं , विटामिन ई कैप्सूल हेयर फॉल को होने से रोकता है। साथ ही बालों में शाइनिंग और मजबूती लाता है

रूखे और बेजान हेयर से मिलेगा छुटकारा, बस इन तीन तरीकों से करें बालों में दही का इस्तेमाल

ऐसे करें इस्तेमाल

अब सबसे पहले आप जो शैंपू इस्तेमाल करते हैं उसे लें और इसमें 10-10 बूंदे लेमन और नारियल का तेल लें। इसके साथ ही इसमें दो विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस शैंपू को लेकर बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। कम से कम 10 मिनट लगा रहने के बाद सादे पानी से अपना बाल धोएं। अगर आप जल्द ही अच्छा रिजल्ट चाहते है, तो एक दिन छोड़कर इसका इस्तेमाल करें। कुछ ही सप्ताह में आपको लाभ नजर आ जाएगा।

कम उम्र में ही हेयर होने लगे हैं सफ़ेद? डाइट में करें इन चीज़ों को शामिल नेचुरली मिलेंगे काले बाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल