1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर काले दाग-धब्बों से हैं परेशान? इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें लेमन ग्रास

चेहरे पर काले दाग-धब्बों से हैं परेशान? इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें लेमन ग्रास

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 22, 2023 04:38 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 04:38 pm IST

Lemongrass benefits for skin: लेमनग्रास का इस्तेमाल न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि, ये आपकी स्किन के लिए भी अच्छा है। आइए, जानते हैं इसके खास फायदे।

 Lemongrass benefits for skin- India TV Hindi
Lemongrass benefits for skin Image Source : FREEPIK

Lemongrass benefits for skin: लेमनग्रास का इस्तेमाल शरीर के साथ आपकी स्किन को भी डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। दरअसल, लेमनग्रास की खास बात ये है कि इन पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होता है। ये न सिर्फ चेहरे में दाग-धब्बों को कम कर सकता है बल्कि ये आपकी स्किन पोर्स को अंदर से साफ कर सकता है। साथ ही आपकी स्किन ड्राई हो या ऑयली ये हर प्रकार की स्किन के लिए फायदेमंद है। साथ ही स्किन के लिए लेमनग्रास के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

स्किन के लिए लेमन ग्रास के फायदे-Lemongrass benefits for skin

1. चेहरे की चमक बढ़ाता है लेमनग्रास

ऑर्गेनिक लेमनग्रास स्किन में सीबम प्रोडक्शन को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें साइट्रिक एसिड होता है जो कि स्किन पोर्स को अंदर से साफ करता है। ये चेहरे में ऑयल को कम करने और चेहरे की ग्लो बढ़ाने में मददगार है। 

 Lemongrass benefits
Image Source : FREEPIK Lemongrass benefits

बालों में लगाएं गुलमेंहदी का तेल (Rosemary oil), सफेद बाल और हेयर फॉल जैसी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

2. मुहांसे से लड़ने में मददगार

सदियों से, लेमनग्रास का उपयोग संक्रमण को रोकने और घावों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। लेमनग्रास में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं और मुहांसों को कम करने में मदद करते हैं।

3. दाग धब्बों को कम करता है लेमनग्रास

दाग धब्बों को कम करने में लेमनग्रास काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट अशुद्धियों को दूर करने में मदद करते हैं, त्वचा को डिटॉक्सीफाई करते हैं और इसे साफ महसूस कराते हैं।

सेहत से जुड़ी इन 3 स्थितियों में खाएं सौंफ, जानें सही समय और असरदार तरीका

स्किन के लिए लेमन ग्रास इस्तेमाल करने का तरीका-How do you use lemongrass for beauty

स्किन के लिए लेमन ग्रास इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं। जिसमें से पहला तरीका ये है कि लेमनग्रास को पीस लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। दूसरा तरीका इसे पानी में उबाल लें और इसे पानी से अपना चेहरा धो लें। तीसरा तरीका ये है कि लेमन ग्रास को बादाम के तेल में पकाएं और इस तेल को लगा कर अपने चेहरे की मालिश करें। इस तरह ये तीनों ही तरीका स्किन की खूबसूरती बढ़ाने में काम आएगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल